Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Read this in English
दूध के कितने फायदे हैं इसके बारे में हम सभी जानते हैं। दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन और लैक्टिक एसिड्स होते हैं, इसलिए लोग इसे अपनी डायट में शामिल करते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें या तो दूध पसंद नहीं या उन्हें सूट नहीं करता। ऐसे में, वो दही खाने लगते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि दूध और दही में से कौन सी चीज़ ज्यादा लाभ पहुंचाती है? हमारी न्यूट्रीशनिस्ट नैनी सीतलवाड़ बता रही हैं कि इन दोनों में से वो कौन सी एक चीज़ है जो ज्यादा लाभ पहुंचाती है।
नैनी सीतलवाड़ कहती हैं कि दूध और दही में से दही खाना सेहत के लिहाज़ से ज्यादा अच्छा है। लेकिन क्यों? इसके कारण ये हैं:
तो क्या दूध सेहत के लिए अच्छा नहीं?
नहीं, दूध को कंप्लीट फूड माना जाता है क्योंकि इसमें वो सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो एक संतुलित आहार में होने चाहिए। ये प्रोटीन और मिनरल्स का अच्छा स्रोत है।
क्या लो-फैट फुल-फैट से बेहतर है?
हां, आपके लिए लो-फैट दूध फुल-फैट से बेहतर है अगर आप वज़न घटा रहे हैं। फुल-फैट दूध से बनी 100 ग्राम दही में 60 कैलोरी होती है जबकि लो-फैट दूध की दही में 22 कैलोरी।
एक दिन में कितना दही खाना है सही?
एक दिन में 250एमएल दही खाना सही रहता है। हालांकि इसकी मात्रा आपके बाकी के खानपान पर काफी हद तक निर्भर करती है।
दही खाने का सबसे अच्छा वक्त कौन सा है?
दही अगर दोपहर में खाई जाए तो इसके फायदे अधिक होते हैं। कोशिश करें कि दही दिन में दो बजे से पहले खा लें।
किसके लिए नुकसानदायक है दही?
जिन लोगों को अर्थराइटिस, अस्थमा, कब्ज़ और ब्लॉटिंग की समस्या बोती है उन्हें दही खाने से बचना चाहिए। अगर आपको लैक्टोज़ नुकसान करता है तब भी दही से दूर रहें।
मूल स्रोत - Milk or Curd – which is healthier?
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।