... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:13 PM IST
Read this in English
टमाटर भारतीय खानपान का एक अहम हिस्सा है। इसका इस्तेमाल सलाद, रायता, ग्रेवी, सैंडविच, और स्ट्रीट फूड्स में भी किया जाता है। हर रोज़ टमाटर खाने के बावजूद, क्या आपने कभी इस बात पर सोचा है कि टमाटर को किस रूप में खाना सबसे अधिक फायदा पहुंचाता है? क्या आपको इसे कच्चा खाना चाहिए, या फिर पकाकर (जैसे कि प्यूरी बनाकर)? आहार विशेषज्ञ प्रेमा कोडिकल ने हमें इसके बारे में बता रही हैं।
कच्चे टमाटर
कच्चे टमाटर में एंजाइम्स, विटामिन और मिनरल होते हैं जो कि सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं। जब टमाटर को कच्चे रूप में खाया जाता है तो इसके सारे लाभ के अलावा फाइबर भी मिलता है जो डायबिटीज़ के मरीज़ों और उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जो वज़न कम कर रहे हैं।
टमैटो प्यूरी
टमैटो प्यूरी में टमाटर के छिलके और बीज नहीं होते, जिससे कि उसका फाइबर नहीं मिल पाता। साथ ही, प्यूरी बनने के बाद इसका विटामिन सी भी कम हो जाता है। हालांकि इसके कुछ फायदे भी हैं। टमाटर का रंग लाल लाइसोपीन नाम के फाइटोकेमिकल से होता है। लाइसोपीन की एंटीऑक्सीडेंट शक्ति पकाए जाने पर बढ़ जाती है। जांच में ये बात सामने आई है कि शरीर में लाइसोपीन कच्चे टमाटर की तुलना में पके हुए टमाटर से अधिक प्राप्त करता है।
किस रूप में खाना ज़्यादा हेल्दी
टमाटर को कच्चा या पकाया हुआ, दोनों तरह से खाने के अलग-अलग लाभ हैं। आपको अपने शरीर की ज़रूरत को ध्यान में रखकर चुनाव करना होगा। लेकिन कुछ बात ध्यान देने की हैं। जैसे टमैटो प्यूटी तभी हेल्दी होगी जब वो होममेड होगी। बाज़ार से लाई डिब्बाबंद प्यूरी में शुगर, सॉल्ट और प्रिज़र्वेटिव्स होते हैं जो आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। साथ ही, जब घर में प्यूरी बनाएं तो टमाटर के छिलके और बीज न निकालें।
मूल स्रोत – Raw tomatoes or tomato puree – which is healthier?
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत – Getty Images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।