हिप्स और थाइज़ को आकर्षक बनाएगा उत्कटासन!

क्या आप अपनी मोटी और अनाकर्षक कमर से परेशान हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:13 PM IST

Read this in English.

महिलाओं के लिए वजन बढ़ना एक चिंता का विषय है। महिलाओं के शरीर में वजन विशेष रूप से हिप्‍स और थाइज पर ज्‍यादा बढ़ता है। शरीर के इन हिस्‍सों में आसानी से वसा जमा हो जाता है, जो आपको अनाकर्षक बना सकता है। महिलाएं वजन कम करने के लिए कई बार बेल्‍ट का इस्‍तेमाल करती है, मसाज जेल लगाती है, क्रीम लगाती है और डायट चार्ट के हिसाब से खाना खाती है। कई- कई दिनों तक सलाद को खाने के बाद भी कुछ ही दिनों में हाल वैसे का वैसा ही हो जाता है। अगर आप बिना पसीना बहाए अपने फैट को कम करना चाहती हैं तो आप उत्‍कटासन योग कर सकती हैं। इस योग से हिप्‍स और थाइज पर जमे हुए फैट को कम करने और उन्‍हें पतला और सुंदर बनाने में मदद मिलेगी। इस योग का विडियो यहाँ देखें - महिलाओं के लिए फायदेमंद- उत्कटासन

उत्‍कटासन के लाभ

  • उत्‍कटासन के जरिए हिप्‍स और थाइज का वजन कम किया जा सकता है।
  • इस बेहतरीन आसन से ना केवल आपकी मुद्रा में सुधार होगा बल्कि आप में अधिक लचीलापन भी आएगा।
  • इस योग से थाइज, हिप्‍स और चेस्‍ट की मांसपेशियां भी मजबूत होंगी।
  • ये योग आपके पैरों को मजबूत और सुंदर बनाने में सहायक है।
  • इतना ही नहीं इस आसन से आपकी पाचन प्रणाली भी दुरुस्‍त रहेगी और आपको कब्‍ज़ की समस्‍या नहीं होगी।

इस आसन को करने की तरीका

  • सबसे पहले अपने दोनों पैरों को सीधा रखकर खड़े हो जाएं। उसके बाद अपने पैरों के बीच थोड़ी जगह बना लें।
  • अब अपने पैर की उंगलियों को बाहर की तरफ ले जाएं। अब एक गहरी सांस के साथ अपनी जांघों को फर्श के समानांतर तक ले जाएं।
  • अपनी पीठ को सीधा रखें और अपने सिर के ताज के लिए अपने टेलबोन (tailbone) से अपनी रीढ़ की धुरी बनाए रखें।
  • अपने हाथों को अपने चेस्‍ट पे ले जाओ और हथेलियों को मिला लें।
  • धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए 10-15 सेकंड के लिए इस स्थिति में संतुलन बनाए रखें।
  • इसके बाद अपनी सांस छोड़ते हुए आराम की स्थिति में आएं।

इस आसन को कब ना करें

  • अगर आपको घुटने या पीठ में चोट लगी हुई है तो आप ये आसन ना करें।
  • अगर आप सिरदर्द ओर अनिद्रा से ग्रस्‍त हैं तो आप ये मुद्रा ना करें।
  • इसके अलावा अगर आप गर्भवती हैं तो आप इस योग को करने की कोशिश ना करें।

मूल स्रोत -A simple yoga stretch for sexy waist and legs

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source