... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:13 PM IST
Read this in English.
मास्ट्रिच यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर के डच वैज्ञानिकों द्वारा की गई एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि ठंड में वजन तेजी से कम किया जा सकता है। उनका मानना है कि ठंड में तापमान कम रहता है जो ज्यादा कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, ठंड में घर, ऑफिस और अस्पतालों में सुविधा के लिए उच्च तापमान रखा जाता है, जो कि अनफिट बॉडी के लिए सही नहीं है। इनका मानना है कि 19 डिग्री सेल्सियस तापमान सही संतुलन के लिए पर्याप्त है। हालांकि मास्ट्रिच यूनिवर्सिटी के प्रमुख शोधकर्ता मार्कन के अनुसार इतना तापमान पूरे दिन के लिए ये सही नहीं है। हल्की ठंड में शरीर की ऊर्जा 6 फीसदी तक बढ़ जती है और लंबे समय तक इसमें बदलाव हो सकते हैं। इससे खाने में बदलाव और व्यायम किए बिना वजन घटाने में मदद मिल सकती है। पढ़ें- वजन घटाने से जुड़ी 8 गलतफहमियां
ठंड में कैलोरी ज्यादा बर्न होती है
वैज्ञानिकों के अनुसार युवा और मध्यम आयु वर्ग के लोग ठंड का सामना करने लिए अपने शरीर की ऊर्जा से 30 फीसदी गर्मी का उत्पादन कर सकते हैं। इसका मतलब ये हुआ कि कम तापमान वसा को जमा करने की बजाय कैलोरी बर्न करने के अनुपात को बढ़ा सकता है। जापान के एक रिसर्च ग्रुप ने अपनी एक रिसर्च में पाया कि छह हफ्ते तक 17 डिग्री सेल्सियस में दो घंटे तक काम करने वाले स्वयंसेवकों का बॉडी फैट तेजी से घट रहा था।
हम यहां कुछ टिप्स दे रहे हैं जिन्हें अपनाकर आ ठंड में अपना वजन कम कर सकते हैं।
1) पानी वाले फूड खाएं
ऐसे फूड का सेवन करना चाहिए, जिनमें पानी की मात्रा अधिक होती है। इस तरह के फूड आपको स्वस्थ रखने के लिए सबसे सही हैं। इनमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसके लिए आप वेजिटेबल सूप पी सकते हैं। इसके अलावा फलों का ताजा रस भी आपके वजन घटाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। पढ़ें- वज़न घटाने वाला रेसपी : हॉट एण्ड साउर वेजटबल सूप
2) सुबह की सैर करें
सूरज की रोशनी आपके शरीर में सेरोटोनिन का स्तर बनाए रखने में मदद कर सकती है। सेरोटोनिन दिमाग में एक केमिकल होता है, जो आपको एक सुखद अनुभव प्रदान करता है। सुबह की सैर करने से न केवल आपकी कैलोरी बर्न होगी बल्कि इसके बाद अधिक मात्रा में खाना खाने से भी बचेंगे।
3) प्रोटीन युक्त खाना खाएं
कई लोग मानते हैं कि ज्यादा प्रोटीन वाला खाना शरीर के लिए सही नहीं होता और इससे मोटापा बढ़ता है। वास्तव में ये कथन सही नहीं है। आप अपने खाने में अंडे, पनीर और दूध शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा दाल, मटर और सेम भी प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं। अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो आपके लिए चिकन और फिश बेहतर ऑप्शन है। लेकिन ध्यान रहे कि एक्सरसाइज कभी ना छोड़ें और केवल प्रोटीन युक्त भोजन खाकर वजन करने की उम्मीद भी ना रखें।
4) अच्छी नींद ज़रूरी
इसमें कोई दो राय नहीं है कि ठंड में कंबल में घुसकर अच्छी नींद आती है। अच्छी नींद वजन कम करने का एक बेहतर तरीका है। कई रिसर्च में इस बात का जिक्र हुआ है कि 6 घंटे से कम सोने वाले लोगों को 7 से 8 घंटे तक सोने वालों की तुलना में वजन ज्यादा बढ़ता है।
मूल स्रोत -Why winters are better for weight loss plans
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।