इन हेल्‍दी और टेस्‍टी चीजों को खाने से कम होगा वजन

वजन कम करने के लिए पिएं केला, पपीता और संतरे का शेक

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:13 PM IST

वजन बढ़ने को लेकर आजकल बहुत सारे लोग परेशान है। लोग वजन कम करने के लिए कई तरह की मशक्‍कत करते रहे हैं। इसके पीछे खराब खानपान और लाइफस्‍टाइल का होना है। कई न्‍यूट्रिशनिस्ट मानते हैं कि 70 फीसदी वजन को अच्‍छे खानपान और 30 फीसदी वजन को एक्‍सरसाइज के जरिए कम किया जा सकता है। लेकिन कुछ लोग अपने स्‍वाद से कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं। इस चक्‍कर में वो तेज मसाले और तेल वाला खाना नहीं छोड़ते हैं। इसका परिणाम ये होता है कि इससे उनकी हेल्‍थ तो खराब होती है उनका वजन भी तेजी से बढ़ने लगता है। हम यहां आपको कुछ स्‍वादिष्‍ट डिश के बारे में बताएंगे जिन्‍हें खाने से आप वजन को काफी हद तक कम कर सकते हैं या बढ़ने से रोक सकते हैं। इन डिश की सबसे खास बात ये है कि ये स्‍वादिष्‍ट हैं जिस वजह से आप स्‍वाद से कोई समझौता किए बिना इनका मजा ले सकते हैं। पढ़ें- इन 10 कारणों से वजन घटना भी हो सकती है गंभीर समस्या

ब्रेकफास्‍ट में क्‍या खांए

अपना दिन एक हेल्‍दी शेक पीने के साथ शुरु कर सकते हैं। ये शेक पपीता, केला और संतरे का हो सकता है। इससे ना केवल आपको एनर्जी मिलेगी बल्कि इन फलों से कई फायदे भी होंगे। इस तरह के शेक कोलेस्‍ट्रॉल विरोधी होते हैं जो आपके दिल के लिए बेहतर है।

लंच में क्‍या खांए

एक हेल्‍दी लंच आपको लंबे समय तक फिट रखेगा। अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो आपके लिए लंच में सबसे बेहतर डिश चिकन स्‍टू है। इसमें कई कारे सारे पोषक तत्‍व शामिल होते हैं जो आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे। अगर आप शाकाहारी हैं तो आप चना सोया मसाला ट्राई कर सकते हैं। इसमें कम कैलोरी होती है लेकिन इसमें शामिल कई मसालों से आपका टेस्‍ट और भी मजेदार हो जाएगा। पढ़ें- जानिये कैसे करेले का सेवन करता है मोटापा कम!

शाम को क्‍या खांए

इसमें कोई दो राय नहीं है कि स्‍नैक्‍स जैसे आलू चिप्‍स और बर्गर खाने से मोटापा बढ़ता है। क्‍योंकि ये तेल में बनते हैं और इनमें अधिक कैलोरी और फैट होता है। जब बात वजन कम करने की आती है तो ऐसी चीजों के सेवन से बचना चाहिए। इनके बदले आप शाम के समय खीरे का पैनकेक्‍स खा सकते हैं। इसके अलावा कुछ हल्‍का नाश्‍ता जैसे बिस्किट और चाय ली जा सकती है।

डिनर में क्‍या खांए

मोटापे से बचने के लिए आपको रात को हल्‍का खाना ही खाना चाहिए। और इसके लिए सबसे बेहतर विकल्‍प सब्जियों का सलाद है। अपने सलाद को ज्‍यादा हेल्‍दी बनाने के लिए उसमें कई तरह की सब्जियों जैसे गोभी, धनिया, पुदीना और मूली के हरे पत्‍ते मिलाने की कोशिश करें। अगर आप खाने में कुछ नया जोड़ना चाहते हैं तो आप उबला हुए सलाद ट्राई कर सकते हैं। इस तरह से आप भारीभरकम चीजें खाने से बच सकते हैं।

मूल स्रोत -These delicious recipes will make weight loss fun!

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source