... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:16 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
बेल (Bael) या बेलपत्थर या बिल्व एक फल है। इसे बंगाल श्री फल, बेल फल और वुड एप्पल भी कहते हैं। विटामिन, टैनिन, कैल्शियम फास्फोरस और फाइबर से भरपूर इस फल के कई अनगिनत फायदे हैं। मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट नेहा चांदना आपको बता रही हैं कि इसका नियमित रूप से सेवन क्यों करना चाहिए। पढ़ें: वजन घटाने सहित इस कमाल के फल के हैं ये बड़े फायदे
1) पाचन तंत्र रखें दुरुस्त
बेल में फेनोलिक यौगिक होते हैं, जो आमाशय पथ (gastric tract) में म्यूकोसा (mucosa ) लेवल के असंतुलन की वजह से होने वाले गैस्ट्रिक अल्सर के इलाज में सहायक हैं। इसे खाने से एसिडिटी से राहत मिलती है। इतना ही नहीं बेल का जूस पीने से कब्ज़ से छुटकारा मिलता है। इसमें लैक्सटिव (laxative) गुण होते हैं, जिससे पाचन तंत्र के सुचारू रूप से चलाने और मल त्याग करने में सहायता मिलती है। ये फल आंत में कीड़े नष्ट करने में भी सहायक है।
2) गर्मियों के लिए बेहतर ड्रिंक
बेल जूस पीने से गर्मी दूर करने और शरीर को ठंडा रखने में मदद मिलती है। लंच या डिनर से एक घंटे पहले बेल जूस पीना एक अच्छा विचार हो सकता है। प्रोटीन से भरपूर ये फल आपको गर्मियों में ऊर्जा से भरपूर रखता है।
3) डायबिटीज को करे कंट्रोल
बेल के लैक्सटिव गुण ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखने में सहायक हैं। ये ब्लड में शुगर को कंट्रोल करने के लिए अग्न्याशय (pancreas) को सही करने के साथ-साथ पर्याप्त इंसुलिन का उत्पादन करने में सहायक है।
4) इम्युनिटी सिस्टम बनायें मज़बूत
इससे आपको बैक्टीरियल और वायरल संक्रमण से लड़ने की शक्ति मिलती है। यह आपके रक्त को साफ और शरीर से विषाक्त पदार्थों को हटाने में मदद कर करता है। रोजाना केवल 50 ग्राम बेल से आपके शरीर से टोक्सिन निकालने में मदद मिलती है।
इसका इस्तेमाल ऐसे करें
आप इसका जूस बनाकर पी सकते हैं। जूस बनाने के बेल को तोड़कर चम्मच से इसका गूदा निकाल लें। गूदे को 2 से 3 घंटे तक भिगोकर रखें। इसके बाद एक छलनी से गूदे को दबाकर रस अलग कर लें। रस में हल्का नमक, जीरा पाउडर और चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसे कुछ देर तक फ्रिज में रखें और ठंडा होने पर पियें।
चित्र स्रोत - Shutterstock