... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:13 PM IST
Read this in English
अनुवादक : Anoop singh
अधिकतर छोटे बच्चों में यह देखा गया है कि उन्हें सादे दूध (Plain Milk) का स्वाद पसंद नहीं आता है। पैरेंट्स इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि उन्हें दूध कैसे पिलायें, या दूध का स्वाद बदलने के लिये उसमें कौन सा फ्लेवर्ड मिलायें?
इस बारे में हमने अपनी न्यूट्रीशिनिस्ट डॉक्टर नेहा चंदना से बात की और उन्होंने बताया कि, जिन बच्चों को दूध का स्वाद पसंद नहीं आता है, उन्हें दूध पिलाना सबसे मुश्किल काम है। फिर भी इसका सबसे आसान तरीका है कि आप उन्हें दूध से बनने वाली दूसरे डेरी प्रोडक्ट्स का सेवन करायें। आप उनको दूध की बजाय खीर या सेवइयां बनाकर दें। बच्चे को इसका स्वाद भी पसंद आयेगा और दूध से मिलने वाले सारे पोषक तत्व भी उन्हें मिल जायेंगे। इसके अलावा आप उन्हें दूध में मूसली मिलाकर भी दे सकती हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी है।
अगर आप बाज़ार में मिलने वाले रेडीमेड हेल्थ ड्रिंक्स का प्रयोग नहीं करना चाहतीं हैं, तो आप बादाम-पिस्ता मसाला या केसर और ड्राई फ्रूट्स का पाउडर खरीद लें और उसे दूध में मिलाकर बच्चे को पिलायें। इसके अलावा दूसरा उपाय यह है कि, दूध की बजाय आप उन्हें मिल्क शेक बनाकर दें। यह न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि स्वास्थ्यवर्धक भी है। मिल्क शेक बनाते समय उसमें मौसमी फलों और खजूर का इस्तेमाल ज़रूर करें। इससे आपके बच्चे को दूध के साथ फलों से मिलने वाले पोषक तत्व भी आसानी से मिल जायेंगे।
एक ही दिन में दो या तीन बार सिर्फ दूध पिलाने की बजाय, कोशिश करें की आप दूध और दही को एक के बाद एक नियमित तरीके से पिलायें। यह तरीका ज्यादा फायदेमंद होगा। दही को और स्वादिष्ट बनाने के लिये उसमे कटे हुए फल और शहद मिलायें। बच्चों को जिस चीज का स्वाद पसंद न आये, उस चीज को उन्हें जबरदस्ती न खिलायें बल्कि ऊपर बताये हुए ऐसे ही कुछ नये तरीकों को अपनाइये।
चित्र स्रोत : Shutterstock