लौकी लगती है बोरिंग? तो बनाएं ये 5 मज़ेदार लौकी की डिशेज़

क्या आपको भी लौकी पसंद नहीं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:42 PM IST

Read this in English

आपने कभी सुना है कि किसी की फेवरेट सब्ज़ी लौकी है? नहीं! लौकी के ढेर सारे फायदे होने के बावजूद ये सब्ज़ी बहुत कम लोगों को ही पसंद होती है। लेकिन इसका मतलब ये तो नहीं कि आप इसे खाना छोड़ दें, और इसके फायदों से महरूम रहें? हम आपको बताते हैं कि लौकी की वो 5 कौन सी डिश हैं, जिन्हें आप और आपके परिवार के लोग शौक से खाएंगे। (इसे भी पढ़ें, हर रोज़ सुबह लौकी का जूस पीने के 9 लाभ)

1)  लौकी करी

लौकी की इस डिश में लौकी को टमाटर के साथ बनाया जाता है, इसमें ढेर सारी ग्रेवी होती है। लौकी में ज़ीरो कॉलेस्ट्रॉल होता है और टमाटर में बहुत अधिक एंटीऑक्सीडेंट लाइकोपीन होते हैं, जो आपके दिल के लिए बहुत फायदेमंद है। इसलिए ये सब्ज़ी आपके टेस्ट और हेल्थ दोनों के लिए परफेक्ट है।

2)  लौकी और मूंग दाल

इसमें मूंग दाल और लौकी को मिलाकर बनाया जाता है और थोड़ा-सा इमली का रस भी डाला जाता है जिससे खट्टा-सा टेस्ट आ जाये। मूंग दाल में काफी प्रोटीन होता है और लौकी में ढेर सारा फाइबर। जो लोग अपना वज़न कम करना चाहते हैं उनके लिए ये डिश बढ़िया है।

3)  लौकी का स्टू

आपने चिकन स्टू, मटन स्टू तो सुना होगा, लेकिन क्या कभी लौकी स्टू सुना है? जी हां, ये भी लौकी की एक ख़ास डिश है जिसे बनाकर आप लंच या डिनर में ले सकते हैं। इसे कोकोनट मिल्क के साथ बनाया जाता है। ये आपकी पाचन क्रिया तो तेज़ बनाता है। इसमें खड़ा गर्म मसाला डालते हैं जो रेसिपी में ज़बरदस्त ज़ायका ला देता हैं।

4)  लौकी कोफ्ता करी

इस डिश में लौकी के कोफ्ते बनाए जाते हैं जिन्हें टमाटर प्याज़ की ग्रेवी में पकाया जाता है। अगर आप कोफ़्ते को डीप फ्राई नहीं करना चाहते तो आप उन्हें भाप में पका सकते हैं। ये डिश आप किसी ख़ास मौके पर भी बना सकते हैं।

5)  लौकी की खीर

खीर? जी हां! लौकी की खीर परफेक्ट हेल्दी डेज़र्ट है। लो फैट मिल्क के साथ फाइबर रिच लौकी को पकाया जाता है और कुछ ड्राई फ्रूट्स भी डाले जा सकते हैं। अगर आप डायटिंग पर हैं तो ये आपकी मीठे की क्रेविंग को पूरा करेगी।

मूल स्रोत - No more boring lauki! Try these recipes to give it a delicious twist

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source