वेट ट्रेनिंग या कार्डियो - पहले क्या करें ?

वजन जल्दी कम करने के लिए जिम में क्या करें ?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:13 PM IST

Read this in English

आजकल जब लोग अपना वजन कम करने के लिए जिम जाना शुरू करते हैं तो अक्सर वो इस बात को लेकर परेशान रहते हैं की उन्हें पहले वेट ट्रेनिंग ज्यादा करनी चाहिए या कार्डियो। उनसे अक्सर कहा जाता है कि वो सिर्फ कार्डियो एक्सरसाइज पर ही फोकस करें जबकि यह एक गलत धारणा है। वेट ट्रेनिंग करने से आपकी मांसपेशियों की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है जिसकी वजह से वर्कआउट करने के बाद भी आपकी कैलोरी लगातार बर्न होती रहती है।

जॉन अब्राहम और शिल्पा शेट्टी के फिटनेस ट्रेनर रह चुके विनोद चन्ना के अनुसार, एक घंटे की वेट ट्रेनिंग से आपकी 900 से 1000 कैलोरी बर्न होती है ,जबकि कार्डियो से यह सिर्फ ३०० से ४०० कैलोरी ही बर्न हो पाती है। वजन कम करने के लिए पहले शुरुवात वेट ट्रेनिंग से करनी चाहिए फिर आपको कार्डियो का सहारा लेना चाहिए। इतना तय कर लें कि जब भी आप फ्रेश हो आपकी सारी एनर्जी वेट ट्रेनिंग में ही प्रयोग हो। पढ़ें - वज़न घटाने का नुस्ख़ा #10: कार्डियो व्यायाम करें

वेट ट्रेनिंग या कार्डियो के दौरान आप कितनी कैलोरी खर्च करते हैं यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप उसे कितनी क्षमता के साथ करते हैं। दूसरी सलाह ये है की आपको नार्मल कार्डियो की बजाय एच. आई .आई.टी .(High Intensity Interval Training ) करना चाहिए। आप अपने वर्कआउट में ये परिवर्तन करके जल्दी से वजन कम कर सकते हैं। यहाँ पर दिए गये सुझाओं को अपनायें

  • आप ट्रेड मिल पर 3 से 5 मिनट के लिए नार्मल स्पीड (3 से 4 किमी /घंटे ) से दौड़ना शुरू करें।

  • उसके बाद आप स्पीड को बढाकर 10 किमी /घंटे की कर लें और अगले 1 मिनट तक दौड़ें।

  • 1 मिनट के बाद स्पीड को कम करके 6 किमी /घंटे की कर लें और अगले 2 मिनट तक जॉगिंग करें।

  • और फिर अंत में स्पीड को फिर से 10 किमी/घंटे की करके दौड़ना शुरू करें , इस प्रकिया को जितनी बार हो सके उतनी बार दोहरायें।

आप इस पूरी प्रक्रिया में अपने फिटनेस लेवल के हिसाब से स्पीड को कम भी कर सकते हैं।

मूल स्रोत - Weight training or cardio – which one should I do first?

अनुवादक – Anoop Singh

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source