वेकेशन के दौरान हेल्दी रहने के ख़ास टिप्स

क्या आप बाहर जाने की तैयारी कर रहे हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:13 PM IST

Read this in English.

फेस्टिव सीजन चल रहा है और वर्किंग लोगों के लिए ये सीजन किसी खास तोहफे से कम नहीं है। क्‍योंकि एक के बाद एक छुट्टी जो मिल रही है। वैसे इस मौसम में आपका हेल्‍दी रहना बहुत ज़रूरी है, तभी तो आप अपनी छुट्टी का मजा ले पाएंगे। इंटरनेशनल न्‍यूट्रिशनल थेरेपिस्‍ट नेटली लैंब से जानते हैं कि आप छुट्टियों में अपने शरीर को कैसे स्‍वस्‍थ रख सकते हैं। पढ़ें- सफर के दौरान रखें खानपान से जुड़ी इन 6 बातों का ख़्याल

सफर में विटामिन सी के पदार्थ रखें साथ

अगर आपने प्‍लेन में सफर करने की योजना बनाई है तो, आपको ये जानना ज़रूरी है कि इससे आपको जुकाम होने का चांस बढ़ सकता है। साथ ही रोगाणुओं की संख्‍या बढ़ सकती है। प्‍लेन में सफर करने से पहले आप अपने साथ कुछ जिंक, विटामिन सी और प्रोबायोटिक्‍स रख सकते हैं, इससे आपके इम्‍यून सिस्‍टम को मदद मिलेगी।

पेट सही रखकर लें सी बीच का मजा

क्या आपने छुट्टियों में समुद्री तट पर जाने की योजना बनाई है। अगर हां तो आप एक बात का विशेष ध्यान रखें कि इसका मजा लेने के लिए आपका पेट का सही होना बहुत ज़रूरी है। पेट में जीवाणुओं के असंतुलन होने के कारण आपका पेट फूल सकता है। प्रोबायोटिक्‍स पेट में फायदेमंद बैक्‍टीरिया को बढ़ाने के काम करता है जिससे पैट में गैस नहीं बनती।

शांत वातावरण में खाएं खाना

अपने खाने में मीठा कम करें और कार्बोहाइड्रेट को बेहतर करने की कोशिश करें। भोजन शांत और तनावमुक्‍त वातावरण में करें और ध्‍यान रहे कि खाने को अच्‍छे से चबाकर खाएं।

शराब और विदेशी फूड से बचें

शराब का अधिक सेवन ना करें और ना ही अपने खाने में विदेशी फूड को शामिल करें। इससे आपका पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है। इसके बजाए आप ऐसे खाद्य पदार्थों को खा सकते हैं जिसमें फाइबर की मात्रा अधिक हो।

स्किन को ऐसे रखें सही

सूर्य की खतरनाक किरणों से आपकी त्‍वचा खराब हो सकती है। इससे बचने के लिए आप अपने खाने में फल और सब्जियों की मात्रा बढ़ा सकते हैं।

छुट्टियों में कैसे वर्कआउट

छुट्टियों के दौरान अपनी फिटनेस पर ध्‍यान देना बिल्‍कुल ना भूलें। इस दौरान कैलोरी बर्न कैसे करें। आइए जानते हैं।

  • अधिकतर होटल और रिजॉर्ट में जिम और स्विमिंग पूल होता है। आप इनका भरपूर इस्‍तेमाल कर सकते हैं।
  • समुद्र तट और पहाड़ों पर हैं तो अपने फेफड़ों का दुरुस्‍त रखने के लिए ताजी हवा का मजा लें।
  • थोड़ी-थोड़ी दूर जाने के लिए वाहन का इस्‍तेमाल ना करें बल्कि पैदल चलकर ही जाएं।
  • अगर आपके होटल में नाइट क्‍लब है तो आप डांस कर सकते हैं, इससे आपकी कैलोरी बर्न होगी।
  • छुट्टियों में अपने बच्‍चों के साथ बाहर खेलने जाएं। इससे आपकी कैलोरी तो बर्न होगी ही परिवार के साथ जुड़ाव भी बढ़ेगा।

मूल स्रोत -Tips to stay fit on a vacation

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source