... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:13 PM IST
Read this in English
अगर आप अपने खानपान और उनसे शरीर को मिलने वाले फायदों का ख़ास ख्याल रखते हैं तो आपको यह ज़रूर पता होगा की खाने वाले भोजन को सफाई से बनाना भी उतना ही ज़रूरी होता है नहीं तो आप बीमार पड़ सकते हैं। हालांकि रोजमर्रा की कुछ गलतियाँ जैसे की कटी हुई सब्जियों को धोना, फलों को बिना धोये खाना, वेज और नॉन वेज खाने को एक साथ रखना, आपके खाने से होने वाले संक्रमण की संभावना को बढ़ा देता है। इसलिए खाने वाली चीजों को सही तरह से रखने और खाने के तरीको के बारे में यहाँ कुछ सुझाव दिए जा रहे हैं।
1) अनाज और दालों को सही तरह से रखें
जब आप इन्हें कमरे के तापमान पर स्टोर करके रखते हैं तो इनके खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। जबकि इन खाद्य पदार्थों की शेल्फ लाइफ बहुत अधिक होती है फिर भी इसे लम्बे समय तक सुरक्षित रखने के निम्न उपायों को अपनायें
2) मीट और अंडों के रखरखाव का सही तरीका
क्या अधिकांश लोगों की तरह आपको भी मीट,पके हुए गोश्त और अंडों को ठीक से स्टोर करने में दिक्कत होती है? आपको यह बात हमेशा ध्यान में रखनी चाहिए की ऐसी चीजें बहुत जल्दी ही संक्रमित हो जाती हैं इसलिए ऐसे खाद्य पदार्थों के लिए आपको अधिक सावधानियां बरतने की ज़रूरत है।
3) डेरी प्रोडक्ट्स को फ्रिज में रखें
दूध और दूध से बनी हुई चीजें जल्दी ख़राब हो जाती हैं। हालांकि अगर आप दूध को उबालकर फ्रिज में रखें तो इससे उनके ख़राब होने की संभावना काफी कम हो जाती है फिर भी मिल्क प्रोडक्ट्स के रखरखाव में अधिक सावधानियां बरतने की ज़रूरत है।
4) बिना धुले हुए फलों को न खायें
बाज़ार में मिलने वाले फलों पर कीटनाशक स्प्रे किया जाता है इसलिए इसे बिना धुले खाना आपको नुकसान पहुँचा सकता है।इसलिए हमेशा फलों को खाने से पहले इन्हें अच्छे से धो लें। इसके अलावा यहाँ फलों को सुरक्षित रखने के कुछ और उपाय बताये जा रहे हैं।
5) पकाने से पहले सब्जियों को अच्छी तरह साफ़ कर लें
यह अक्सर देखा गया है की हममे से अधिकतर लोग सब्जियों को काटकर उसे फ्रिज में रख देते हैं । हालांकि सभी सब्जियों को काटकर फ्रिज में नहीं रखना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से उनके पोषक तत्वों में कमी आ जाती है। यहाँ सब्जियों को सही से रखने के कुछ उपाय बताये जा रहे हैं।
मूल स्रोत - World Health Day: 5 simple rules to ensure the food you serve your family is safe
अनुवादक – Anoop Singh
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।