hamburger icon
A
Read in English

बॉडी फैट घटाना है? खाएं कैल्शियम-विटामिन डी सप्लीमेंट

अगर आपका वज़न कम नहीं हो रहा, तो शायद ये तरीका काम कर जाए।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:16 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

अगर आप हेल्दी और एक्टिव लाइफस्टाइल के बावजूद वज़न नहीं घटा पा रहे हैं तो मुमकिन है कि आपके खानपान में कैल्शियम की मात्रा कम है। लावल यूनिवर्सिटी, कनाडा में शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन किया और उसमें पाया कि कैल्शियम और विटामिन डी सप्लीमेंट लेने से मोटे लोगों को बॉडी फैट घटाने में मदद मिलती है।

इस अध्ययन में 63 मोटी महिलाओं को शामिल किया गया जो हर रोज़ 800मिग्रा से कैल्शियम लेती थी। उन महिलाओं को 15 हफ्तों के लिए वेट लॉस प्लान फॉलो करवाया गया जिसमें हर रोज़ वो 700 किलोकैलोरी वाली डायट ले रही थीं। उन्हें हर रोज़ कैल्शियम (600 मिलीग्राम) और विटामिन डी (200 आईयू) की दो टैबलेट भी दी गई।

इसके बाद ये देखा गया कि इन महिलाओं का वज़न और फैट अन्य महिलाओं की तुलना में अधिक कम हुआ। ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में ये निष्कर्ष निकला कि वेट लॉस प्रोग्राम के दौरान कैल्शियम और विटामिन डी सप्लीमेंट लेने से उन महिलाओं का वज़न जल्दी कम होता है जो पहले कैल्शियम काफी कम ले रही थीं।

शोधकर्ताओं ने बताया कि ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ये सप्लीमेंट फैटी फूड यानी फैट बढ़ाने वाली चीज़ों को खाने की क्रेविंग को कम करते हैं। हालांकि, इससे पहले कि आप मेडिकल स्टोर दौड़ जाएं, कैल्शियम और विटामिन डी सप्लीमेंट्स खरीदने के लए, अपने डॉक्टर से सही डोज़ की जानकारी ले लें क्योंकि ज़रूरत से ज्यादा कैल्शियम की खुराक लेने के अपने अलग नुकसान होते हैं। इसके साथ ही, आपको कैल्शियम ब्लड टेस्ट भी करवाना चाहिए, कि आपको कैल्शियम की कमी है या नहीं।

चित्र स्रोत – Shutterstock

संदर्भ:

1. Am J Clin Nutr. 2007 Jan;85(1):54-9. Supplementation with calcium + vitamin D enhances the beneficial effect of weight loss on plasma lipid and lipoprotein concentrations. Major GC(1), Alarie F, Doré J, Phouttama S, Tremblay A.

Image Source: Shutterstock