राजस्थानी डिश ‘दाल बाटी चूरमा’ के बारे में ये बात जानना है ज़रूरी

क्या आपको पसंद है राजस्थानी खाना?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:13 PM IST

Read this inEnglish

राजस्थान के रंग, परंपराएं और रेगिस्तान सालों से देश-दुनियां के लोगों को अपने प्रति आकर्षित करते रहे हैं। इसके अलावा, राजस्थान की एक और चीज़ है जो लोगों का दिल फौरन जीत लेती है, और वो है वहां का खानपान। राजस्थानी खाना वहां के लोगों की जीवनशौली और वहां के मौसम से काफी प्रभावित है। वह अन्य राज्यों के खानपान की तुलना में अधिक समृद्ध है। लेकिन फिर भी, राजस्थान की पहचान बन चुका दाल-बाटी चूरमा और दुनियाभर में मशहूर वहां की मिठाई घेवर खूब पसंद किया जाता है। धीरे-धीरे अन्य राज्यों में भी राजस्थान का ये मशहूर खानपान मिलने लगा है। कई जगह रेस्टोरेंट्स  में खास राजस्थानी थाली भी परोसी जाती है।

स्वाद में लाजवाब इस राजस्थानी खाने को खाने में यूं तो कोई परहेज़ नहीं, लेकिन अगर आप कम कैलोरी वाली डायट ले रहे हैं, या वज़न कम करने की कोशिशों में लगे हुए हैं तो आपके लिए ये ज़रूरी है कि आप जान लें इसमें कैलोरी कितनी होती है। हम आपके लिए दाल-बाटी चूरमा और दूसरी मशहूर राजस्थानी डिशेज़ का कैलोरी काउंट लाएं हैं, ताकि अगली बार जब आप राजस्थानी खाना खाएं, तो अपनी फिटनेस का ख्याल भी रखें।

दाल बाटी चूरमा में कैलोरी

दाल बाटी चूरमा (1 सर्विंग) – 1311.2 कैलोरी

  • बाटी (2 पीस) – 208.2 कैलोरी
  • पंचरत्म दाल (1 कटोरी) – 183.7 कैलोरी
  • घी (1 चम्मच) – 84.6 कैलोरी
  • चूरमा (1 कटोरी) – 834.7 कैलोरी

 अन्य राजस्थानी डिशेज़

  • प्याज़ की कचौरी (1 पीस) – 92.1 कैलोरी
  • मंगौड़ी की सब्ज़ी (1 कटोरी) – 79.7 कैलोरी
  • पापड़ की सब्ज़ी (1 कटोरी) – 204.3 कैलोरी
  • गट्टे की सब्ज़ी (1 कटोरी) – 249.8 कैलोरी
  • गुझिया (1 पीस, बिना चाशनी वाली) – 153.7 कैलोरी
  • गुझिया (1 पीस, चाशनी वाली) – 170.9 कैलोरी
  • घेवर (1 पीस) – 190 कैलोरी
  • बालूशाही (1 पीस) – 272.7 कैलोरी

क्या आप इन राजस्थानी डिशेज़ की कैलोरी देखकर इनसे दूरी बनाने का सोच रहे हैं? रुकिये! आप कैलोरी कम करने के कुछ तरीके अपनाकर भी राजस्थानी खाना खा सकते हैं। मसलन, घी में डीप फ्राई की हुई बाटी की जगह बेक्ड बाटी खाएं। ऊपर से घी डालकर भी न खाएं। बिना चाशनी की गुझिया खाएं और बालूशाही से दूरी बनाकर ही चलें। कोशिश करें कि ये सभी डिशेज़ घर में बनाकर खाएं।

(कैलोरी HealthifyMe का इस्तेमाल करके कैलकुलेट की गई है। ये भारत का पहला न्यूट्रीशन ट्रैकर है।)

 इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स:

जानिये अपने पसंदीदा फ्रूट-जूस की कैलोरी

जानिये आपके पसंदीदा परांठे में होती है कितनी कैलोरी

मूल स्रोत - Dal baati churma is a delicious treat, and has ‘only’ 1311 calories!

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत – Getty Images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source