... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:13 PM IST
Read this in English
वैसे तो हम सभी जानते हैं की हरी सब्जियां हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं,पालक भी उनमें से एक है। पालक कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, आप चाहे इन्हें कच्चा खायें या पकाकर खायें ये हर तरह से फायदेमंद है। यह न सिर्फ आपकी विटामिन्स और फोलेट की कमी को पूरा करता है बल्कि यह आपको भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट भी देता है जो आपके शरीर के स्वास्थ्य को सही रखने और बीमारियों से बचाने में मदद करता है। पालक में बीटा-कैरोटीन(beta-carotene) के रूप में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है,जो हमारी इम्युनिटी को बढ़ाता है। इसमें विटामिन बी भी अधिक मात्रा में मिलता है जो हमारी ऊतकों के बनने में और कोशिकाओं को सही तरीके से काम करने में मदद करता है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन के (K) खून का थक्का बनने में मदद करता है। पढ़ें - खानपान में पालक को शामिल करने के 10 लाभ
इन सबके अलावा इस पत्तेदार सब्जी के ग्लाइसेमिक इंडेक्स के कम होने के कारण यह डायबिटीज़ के मरीजों के लिए भी उपयुक्त भोजन है। ताजे हरी पालक को खाने से, आपका कार्डियोवस्कुलर स्वास्थ्य भी सही रहता है। पालक एंटीऑक्सीडेंट फ्लेवनॉएड से भरपूर होने के कारण यह शरीर में फ्री रैडिकल्स को बनने से रोकता है और कैंसर जैसी बड़ी बीमारियों से बचाता है। पालक में एक और एंटीऑक्सीडेंट केम्पफेरॉल(kaempferol) भी पाया जाता है जो हमारे शरीर में कैंसरयुक्त कोशिकाओं को बनने से रोकते हैं। इसमें एक कैरोटेनॉइड नामक यौगिक भी होता है जो प्रोस्टेट कैंसर को रोकने में काफी मददगार है।
पालक को अपनी डाइट में शामिल करने से यह आपके मेटाबॉलिज़्म को तो बढ़ाता ही है साथ ही साथ यह आपकी कैलोरी को तेजी से बर्न करने में भी मदद करता है। इसमें अधिक मात्रा में फाइबर होने के कारण यह आपकी भूख को लम्बे समय तक शांत रखता है।यहाँ हमारी स्किन और हमारे आंखों की रोशनी के लिए भी बहुत फायदेमंद है।पढ़ें - हेल्दी रेसिपी – पालक साग
मूल स्रोत - Diet Tip #39: Eat spinach to boost immunity
अनुवादक – Anoop Singh
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।