शादी से पहले घटाना है अपना वज़न? अपनाएं ये तरीके!

क्या आप भी अपनी शादी में दिखना चाहती है आकर्षक ?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:13 PM IST

Read this in English

शादी के दिन हर कोई आकर्षक दिखना चाहता है, लेकिन अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को लेकर परेशान हैं तो शादी के बंधन में बंधने से पहले आपको अपने फिटनेस पर पूरा ध्यान देना चाहिए। आपको सिर्फ शादी के लिए कुछ किलो वजन कम करने की बजाय लम्बे समय तक कैसे फिट रहें, उस बारे में सोचना चाहिए। शोध बतातें हैं कि शादी के शुरुवाती कुछ सालों में लोगों का वजन, पहले की तुलना में बढ़ जाता है।

तो आइये जानें कुछ ऐसे तरीके जिन्हें अपनाकर आप शादी से पहले अपना वज़न हेल्दी तरीके से घटा सकते हैं:

1)  जल्दी शुरुआत करें

अगर आप सच में शादी से पहले अपने वजन को कम करना चाहती हैं, तो कम से कम 3 या 6 महीने पहले से ही इसकी प्लानिंग कर लें। किसी अच्छे आहार विशेषज्ञ और ट्रेनर की  मदद से अपनी पूरी योजना तैयार करें।

2 ) सुबह का वक़्त चुनें

जिम जाना ,वाक पर जाना या योग करने के लिए सुबह का वक़्त ही सबसे सही होता हैं। क्योंकि आप जितना इसे टालने की कोशिश करेंगी उतना अपने व्यस्त दिनचर्या के कारण आपको फिर पूरे दिन इसके लिए सही समय नही मिल पायेगा।

3 ) क्रैश डाइट न लें

जल्दी से वजन कम करने का दावा करने वाली किसी भी डाइट का सेवन न करें । हो सकता है इससे आप अपने शादी वाले दिन ही थके हुए और डिप्रेस्ड दिखें ।

4 ) थोडा-थोड़ा खाएं

आपको दिन भर थोड़ी थोड़ी मात्रा में हेल्दी फ़ूड लेते रहना चाहिए । एक हेल्दी ब्रेकफास्ट, लंच और हल्के फुल्के डिनर के अलावा, आपको दिन भर हर दो घंटे के अंतराल पर कुछ न कुछ खाते रहना चाहिए जैसे कि मूंगफली या एक गिलास दूध या दही या संतरा इत्यादि।

5 ) साथ में वर्कआउट करें

अगर आप इतनी लकी हैं कि आपके होने वाले पति आपके आस- पास हैं तो आप दोनों को साथ में ही वर्कआउट करना चाहिए । इससे आपके रिश्तों में भी मजबूती आएगी ।

6)  स्ट्रेच

आपको स्ट्रेचिंग कि प्रैक्टिस अभी से शुरू कर देनी चाहिए क्योंकि आपके लचीले मसल्स आपके आने वाले दिनों में काफी फायदेमंद होंगे खासकर आपके सेक्स लाइफ को और अच्छा बनाने में।

7) ध्यान करें

आपको रोज होने वाले तनावों से बचने के लिए ध्यान बहुत ज़रूरी हैं क्योंकि ज्यादा तनाव = ज्यादा असंतुलित हार्मोन = ज्यादा वजन बढ़ना

8 ) खाना बनाना सीख लें

अब आप सब्जियों और फलों को खरीदने में अपना समय देना शुरू कर दीजिये ।घर पर ही कुछ लो फैट रेसिपी बनाना शुरू करिये इससे आपका वजन भी कंट्रोल होगा और आप धीरे धीरे हेल्दी रेसिपी बनाने में भी पारंगत हो जायेंगी।

9)  सप्लीमेंट्स का सहारा लें

अपने शरीर के लिए ज़रूरी विटामिन,आपको सप्लीमेंट्स के रूप में लेते रहना चाहिए क्योंकि इन तनाव से भरे हुए दिनों में आपको इसकी बहुत ज़रूरत है।

10)  तनाव ग्रसित न हो 

इस बात का ध्यान रखें कि आप जो हो आप उनकी पसंद हो, चाहे आप जिस भी शेप में हो इसलिए अपने वजन को लेकर परेशान न हों, कॉंफिडेंट रहें और इन तरीकों को अपनाएँ इसलिये जाइये और अपनी ड्रीम वेडिंग ड्रेस की शॉपिंग करिये।

मूल स्रोत - Tips to lose weight before your wedding

अनुवादक – Anoop Singh

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source