... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 1:51 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
आजकल वजन जितनी आसानी से बढ़ जाता है, उतनी ही मुश्किल वजन घटाने में आती है। इसके लिए आपको तमाम पापड़ बेलने पड़ते हैं। खैर, अगर इरादा पक्का हो, तो हर राह मुमकिन है। चारू नागपाल भी एक ऐसी ही लड़की है जिसका मात्र 15 साल की उम्र में 75 किलो वजन था। उसके दोस्त उसे मोटी-मोटी कहकर बुलाते थे। हमेशा से खानेपीने की शौक़ीन रही चारु ने कभी भी वजन कम करने की ज़रुरत नहीं समझी। लेकिन अपनी सहेलियों की फिटनेस और फिटिंग वाले अच्छे-अच्छे कपड़े पहनना देखकर चारू को बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्होंने वजन कम करने योजना बना ली। जब एक बार उन्होंने वजन कम करने की ठानी तो, मात्र चार साल में 21 किलो वजन कम कर लिया और वो भी केवल रनिंग और जॉगिंग से। पढ़ें- आलू खाकर ऐसे करें तेजी से वजन कम
ऐसे मिली प्रेरणा
चारु को खाने का बहुत शौक था। जिससे उसका वजन तेजी से बढ़ रहा था। उसे एक दिन एहसास हुआ कि खाना ही सब कुछ नहीं है। उसकी दोस्त पतली थीं और फिटिंग वाले अच्छे-अच्छे कपड़े पहनती थीं। चारू के अनुसार, उसे अपने दोस्तों की तरह फिटिंग वाले अच्छे कपड़े पहनने थे और उनके जैसा हेल्दी दिखना था। इसलिए चारू ने अपना मन बदल लिया। पढ़ें- क्या वजन बढ़ाने के लिए मास गेनर का इस्तेमाल सही है?
75 किलो वजन कम करने की खुशी
स्कूल के दिनों एक दिन जब चारू ने जब अपना वजन तौला तो, उसे देखा कि उसका वजन 75 किलो था। इस बात का उसे बहुत दुख हुआ। चारू के अनुसार, मुझे कई लोग कहते थे कि मैं वजन कम कर सकती हूं। जिसके बाद मैंने वजन कम करना शुरू कर दिया था। वजन बढ़ने से मुझे कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी होने लगी थी।
वाकिंग और जॉगिंग से हुआ संभव
कॉलेज की दिनों चारू रोजाना खाने के बाद कम से कम एक घंटा वाकिंग करती थी। चारू के अनुसार, दो साल तक वाकिंग करने के बाद मेरा 6 से 7 किलो वजन कम हो गया था। धीरे-धीरे जब मेरे स्टैमिना बढ़ने लगा और फर्क महसूस होने लगा तो, मैंने जॉगिंग भी शुरू कर दी। इस बीच मेरे दोस्तों ने मेरा पूरा समर्थन किया।
डायट प्लान
मैं अपना दिन कॉफ़ी नहीं बल्कि नींबू और शहद का गर्म पानी पीकर करती थी। सुबह नाश्ता करना कभी नहीं भूलती थी। सुबह फल, अंकुरित, सब्जी सैंडविच और कभी-कभी कम तेल वाले परांठे भी खाती थी। समय पर लंच करती थी, जिसमें 2 रोटी और सब्जी, दाल होती थी। दही और फ्रेश फ्रूट्स भी बहुत खाए। रात को कम और सोने से तीन घंटे पहले खाती थी। इसके अलावा खूब पानी पीती थी। शुगर और जंक फ़ूड से मैंने पूरी तरह तौबा कर ली थी।
वजन बनाए रखना भी कठिन काम
मेरे सिटींग जॉब है। मुझे ऐसा लगने लगा कि इससे मेरा वजन फिर बढ़ने लगेगा। लेकिन मैंने जिम ज्वाइन किया और इससे मुझे वजन बनाए रखने में काफी मदद मिली। मैं काम पर जाने से पहले जिम जाती हूं, इससे मुझे एनर्जी और खुशी मिलती है। अभी मेरा वजन 54 किलो है।
चित्र स्रोत - Shutterstock