... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:13 PM IST
Read this in English.
पुदीने को अपनी डेली डाइट में शामिल करने से कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बचा जा सकता है। ये डाइजेशन सिस्टम को ही सही नहीं रखता बल्कि सांस को भी फ्रेश रखता हैं। इसके अलावा इम्यूनिटी बढ़ाता है और आपकी स्किन पर ग्लो लाता है। इसका सीधे तौर पर सेवन करने से आप बोर हो सकते हैं। लेकिन इसे विभिन्न प्रकार से खाने में शामिल किया जा सकता है। पढ़ें- पुदीना तेल और दालचीनी से पुराने ज़ख्म को ठीक करने का नायाब तरीका
1) गार्निश करें
पुदीने के कुछ पत्तों को गार्निश करके आप अपने खाने में शामिल कर सकते हैं। पुदीना खाने का ये सबसे बेहतर तरीका है। लेकिन पहले इसे अच्छी तरह से जरूर धो लें। इसे फ्रेश रखने के लिए फ्रिज में रखें।
2) पुदीने की चटनी
पुदीने की चटनी किसे अच्छी नहीं लगती। आपकी इसकी चटनी बनाकर अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। चटनी को सैंडविच में मिलाकर खा सकते हैं। इसके साथ अन्य मसालों को शामिल किया जा सकता है जिससे और ज्यादा पौष्टिकता बढ़ जाती है। पढ़ें- हेल्दी रेसिपी: पुदीना पनीर
3) पुदीने की चाय
अगर आप चाय पीने की शौकीन हैं तो आप इसे चाय में मिलाकर पी सकते हैं। पुदीने की चाय गर्भवती महिलाओं के लि बेहतर मानी जाती है। इसकी चाय पीने से रिलैक्स मिलता है।
4) सलाद में शामिल करें
पुदीने अपने फ्रेश फ्लेवर की वजह से आपके सलाद के लिए बेहतर साबित हो सकता है। इसके अलावा आप अपने सलाद को और ज्यादा अच्छा बनाने के लिए ककड़ी और अनार के दानों को शामिल कर सकते हैं।
5) पुदीने का मोजिटो (mojito)
अगर आप कुछ नया ट्राइ करना चाहते हैं तो आप पुदीने का मोजिटो बनाकर पी सकते हैं। इसे बनाना भी आसान है और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता। आप अपने मेहमानों को सॉफ्ट ड्रिंक के बदले इसे दे सकते हैं।
6) पुदीने की लस्सी
अगर आपका बच्चा पुदीना खाना पसंद नही करता है तो आप पुदीने को लस्सी में मिलाकर उसे दे सकते हैं। इससे लस्सी का टेस्ट भी बढ़ेगा और बच्चा भी खुशी-खुशी इसको पियेगा।
7) पुदीने का सूप
सूप खुद में एक हेल्थी चीज है। अगर आप बीमार हैं तो सूप का एक कप आपको रिफ्रेश कर सकता है। अपने सूप का टेस्ट और हेल्दी तत्व बढ़ाने के लिए आप पुदीने को अपने सूप में शामिल कर सकते हैं।
मूल स्रोत -7 ways to add mint or pudina to your diet
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।