ग्रीन टी से कम होती है भूख और घटता है वज़न, जानें कैसे

नैचुरली वज़न घटाने का तरीका।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:13 PM IST

Read this in English

ग्रीन टी के कुछ घूंट न सिर्फ आपको ताज़गी से भर देते हैं बल्कि इस हर्बल चाय में सेहत के लिए ढेर सारे फायदे होते हैं। इसका सबसे ख़ास और बड़ा फायदा ये है कि इसे पीने से वज़न घटाने में मदद मिलती है। ज़्यादातर लोग इसी वजह से ग्रीन टी पीते हैं। लेकिन क्या आपको इस बात की जानकारी है कि ये कैसे मुमकिन है? आख़िर किस तरह से ग्रीन टी के कुछ कप आपका वज़न कम करने लगते हैं? आइये जानें। (इसे भी पढ़ें, ग्रीन टी पीने से हो सकते हैं ये 6 नुकसान)

ग्रीन टी कैसे घटाती है वज़न

ओबेसिटी नाम के जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, नियमित रूप से ग्रीन टी पीने से वज़न घटाने में मदद मिलती है, ख़ासतौर पर कमर के आसपास की चर्बी। ग्रीन टी में ऐप्पेगैल्लोकैटाकिन (epigallocatechin) तत्व होते हैं जो आपका मेटाबॉलिक रेट बढ़ाते हैं और इस तरह से आपकी क्रेविंग यानि कुछ खाने की इच्छा कम हो जाती है। इसी वजह से आहार विशेषज्ञ दिन में कई बार, खासतौर पर खाना खाने के कुछ देर बार ग्रीन टी पीने की सलाह देते हैं। जब आप ग्रीन टी में शहद और दालचीनी मिलाते हैं तो ये शरीर को डीटॉक्सीफाई बेहतर तरीके से करता है।

ग्रीन टी पीने का बेहतर तरीका

एक ग्लास गर्म पानी लें। उसमें स्वादानुसार शहद और दालचीनी पाउडर मिलाएं। अब इसमें थोड़ी ग्रीन टी डालकर अच्छे से मिला लें। अगर आप ग्रीन टी बैग का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे तब तक इस मिक्सचर में डालकर रखें जब तक वो आपके हिसाब से नहीं घुल जाती। दोपहर के खाने के बाद इसे पीना बहुत फायदेमंद होता है। इसे पीने से मीठे की क्रेविंग भी खत्म हो जाती है। अनहेल्दी स्नैक लेने की जगह इसे पीना वज़न घटाने का सबसे अच्छा तरीका है।

मूल स्रोत - How green tea can help you beat cravings and lose weight

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत – Getty Images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source