नवरात्र को स्वस्थ तरीके से मनाने के 5 तरीके

क्या आप जानते हैं व्रत में भूखा रहना कितना हानिकारक है ?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:13 PM IST

Read this in English.

जहाँ नवरात्र कुछ लोगो के लिए व्रत होता है वहीँ कुछ लोग इस त्यौहार को खाने पीने के उत्सव के रूप में मनाते हैं। बहुत से लोग इन 9 दिनों में बिना पानी पिए ही व्रत रखते हैं। लेकिन बिना पानी पिए व्रत रखना, हर किसी के शरीर के अनुकूल नही होता है, और कभी-कभी यह आपके शरीर पर बुरा असर भी डाल सकता है। पढ़े-  उपवास से पहले और बाद में खाएं ये चीज़ें

डॉक्टर ज़मूरुद्द पटेल, आहार विशेषज्ञ ,ग्लोबल हॉस्पिटल मुंबई के अनुसार, आपको अपने शरीर की क्षमता को ठीक से पहचानना चाहिए और नवरात्र में अपने शरीर का ख़याल रखना चाहिए। ज्यादा मात्रा में पेय पदार्थ और पौष्टिक चीजे खाने से, शरीर का ऊर्जा स्तर सही रहता है। अच्छे स्वास्थ्य को बरकरार रखने के लिए आपको अपनी आहार सूची में कुछ बदलाव लाने चाहिए। उन्होंने यहाँ कुछ  ऐसे टिप्स के बारे में चर्चा की जिसके मदद से  आप इस त्यौहार में खुद को हेल्दी रख पायेंगे , आइये देखते हैं –

भूखा न रहें 

व्रत के दिनों में भी पूरी तरह से भूखा नही रखना चाहिए । पूरे दिन शरीर को सही तरीके से चलाने के लिए कुछ न कुछ खाना बहुत ज़रूरी होता है। ज्यादा दिनों तक व्रत रखने से आपको कमजोरी,एसिडिटी और सर दर्द जैसी बीमारियाँ भी हो सकती है। इसलिए सबसे पहले आप अपने शरीर का ध्यान रखें फिर त्योहारों का मजा लें।

व्रत को खाने पीने का उत्सव न बनायें 

व्रत का असली मकसद होता है की वो हमारे शरीर में जंक फूड से इकठ्ठा हुए फैट और बाकि हानिकारक चीजो को पूरी तरह से साफ़ कर देता है। जबकि कई लोग सारा दिन व्रत रखने के बाद शाम को अधिक मात्रा में ऑयली और जंक फूड खाकर खुद के शरीर को अधिक हानि पहुंचा लेते हैं। हमें हमेशा ये ख़याल रखना चाहिए की हमे क्या और कितना खाना खाना है।

थोड़े अंतराल पर खाएं 

आपको व्रत के दिनों में भी थोड़ी थोड़ी मात्रा में पूरे दिन कुछ खाते रहना चाहिए। अपने पूरे दिन की आहार सूची में कुछ पौष्टिक चीजों को शामिल करके,आप अपने मेटाबॉलिज़्म को काफी तक बढ़ा सकते हैं। दो घंटे के अंतराल पर कुछ खाते रहने से आपको एसिडिटी की समस्या से निजात मिल सकती है।

अधिक मात्रा में पेय पदार्थ लें 

रोज की तुलना में आपको व्रत के दिनों में उससे ज्यादा पानी पीना चाहिए। यह आपके पाचन तंत्र के लिए क्लीनर का काम करता है। यह आपके शरीर से टॉक्सिन्स को साफ़ करने में मदद करते हैं। खुद को दिन भर हाइड्रेट रखने के लिए आप पेय पदार्थों में नीम्बू पानी, नारियल पानी या किसी फल का जूस ले सकते हैं।

सही से व्रत न रखने के दुष्प्रभाव 

बहुत से लोग व्रत रखते हुए भी शाम को गरबा डांस में भाग लेते हैं, दो तीन घंटे तक लगातार नाचने के लिए बहुत ज्यादा स्टैमिना और एनर्जी की ज़रूरत होती है। इसलिए त्योहारों का सही मजा लेने के लिए आपको सही तरीके से व्रत रखना चाहिए। क्योंकि अगर आप सही तरीके से व्रत नहीं रखते हैं तो आप कमजोरी के शिकार हो सकते हैं, शुगर लेवल बढ़ सकता है और अनिद्रा जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। पढ़े-  इस नवरात्री में होममेड घी पैक से अपने हेयर और स्किन में लायें मैजिकल ग्लो

मूल स्रोत-   5 ways to have a healthy navratri

अनुवादक: Anoop Kumar Singh

चित्र स्रोत:  ShutterStock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source