क्या बिना जिम मशीन के इस्तेमाल से बढ़ाई जा सकती हैं मसल्स?

जानिये मसल्स बढ़ाने का ये तरीका भी।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:15 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

क्या बिना डंबेल या जिम मशीन के इस्तेमाल से, सिर्फ फुश-अप, पुल-अप और स्क्वैट्स करके ही मसल बनाए जा सकते हैं?

एक सामान्य व्यक्ति जो कभी जिम न गया हो, उसके लिए सिर्फ पुश-अप करना भी चैलेंज है। जो लोग फिटनेस को लेकर काफी जगरूक होते हैं उनके लिए 30 पुश-अप करना आम बात है। इसमें किसी तरीके की दिक्कत नहीं होती। आपको अच्छी बॉडी पाने के लिए थोड़ी मेहनत करनी ही पड़ती है।

स्ट्रेंथ कोच और फिटनेस ट्रेनर अर्नव सरकार के अनुसार, बॉडीवेट एक्सरसाइज़ शुरुआती लोगों की मदद कर सकती है लेकिन बहुत ज्यादा नहीं। एक सीमा से ज्यादा इससे मसल्स नहीं बनते। वो कहते हैं, ‘हां ये संभव तो है, खासतौर पर बिगनर्स यानी जिन्होंने अभी-अभी शुरुआत की है उनके लिए। बस इतना ध्यान रखना पड़ेगा कि शरीर की मांसपेशियों के हिसाब से प्रोटीन और कैलोरी ली जाएं। लेकिन अगर आप मसल साइज़ को लेकर थोड़े सीरियस हैं तो आपको लंबे वक्त तक वेट ट्रेनिंग करनी पड़ सकती है।’

अर्नव कहते हैं, ‘कुछ वक्त बाद, बॉडीवेट ट्रेनिंग जिसमें बेसिक एक्सरसाइज़ पुश अप, पुल अप आसान लगने लगती है और इसे बिना थकान के किया जा सकता है। इस दौरान मसल्स बनाने के लिए इस एक्सरसाइज़ का फायदा कम होने लगता है, उससे सिर्फ सहनशीलता और शक्ति बढ़ती है। वेट ट्रेनिंग के दौरान, लगातार वेट बढ़ाया जा सकता है।’

आप अपनी बॉडीवेट एक्सरसाइज़ को बदल भी सकते हैं। सामान्य पुश-अप की जगह आप सिंगल हैंडेड पुश-अप, क्लैप पुश-अप आदि ट्राई कर सकते हैं। ये थोड़े मुश्किल तो होते हैं लेकिन प्रेक्टिस करने से धीरे-धीरे आदत हो जाएगी।

Image source: Shutterstock


 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source