... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English
नाशपाती भारत में बहुत लोकप्रिय फल तो नहीं है लेकिन इसे पसंद करने वालों की कमी भी नहीं है। ये एक मौसमी फल है जो भारत में काफी कम दिनों के लिए आता है। नाशपाती मीठा और रसीला होता है। अगर आप नाशपाती नहीं खाते तो इसके इन फायदों को पढ़ें, नाशपाती खाने का बहाना मिल जाएगा।
नाशपाती के छिलके के फायदे
आहार विशेषज्ञ प्रिया कठपाल के अनुसार, नाशपाती के सबसे ज्यादा फायदे उसके छिलके से ही मिलते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके छिलकों में इसके गूदे से 3-4 गुना अधिक फाइटोन्यूट्रेंट्स (phytonutrients) पाया जाता है। ये तत्व इम्यूनिटी को बढ़ाता है। रिसर्च में ये बात सामने आई है कि इससे कैंसर और दिल की बीमारियों का जोखिम कम होता है।
फाइबर की उच्च मात्रा
एक नाशपाती में इतना फाइबर होता है कि आपकी दिन की फाइबर की 24% सिर्फ इसे खाकर पूरी हो जाती है। नाशपाती हमारी पाचन क्रिया के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसमें मौजूद फाइबर न सिर्फ हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है बल्कि एक शोध के मुताबिक, ये कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम करता है जिससे कि दिल की बीमारियों व टाइप 2 डायबिटीज़ का जोखिम कम होता है।
हेल्दी तरीके से मिटाता है भूख
अगर आपको भूख महसूस हो रही है तो एक रसीला सी नाशपाती खा लें। इसका फाइबर आपको काफी देर तक के लिए पेट भरा हुआ महसूस करवाएगा। फाइबर के अलावा इसमें विटामिन सी, आयरन और मैग्नीशियम भी मौजूद होता है।
कोई भी खा सकता है
बहुत से लोगों को उनकी किसी बीमारी की वजह से कुछ फल खाने की मनाही होती है। लेकिन नाशपाती एक ऐसा फल है जिसे हर कोई खा सकता है। इसे शिशु को प्यूरी बनाकर भी दिया जा सकता है। इसके अलावा, डायबिटीज़, मोटापा या अन्य जीवनशैली सी जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त लोगों के लिए नाशपाती अच्छा फल है। प्रिया के अनुसार, 'नाशपाती नींबू या संतरे की तरह एसिडिक फल नहीं है और इसी आसानी से पचाया जा सकता है। इससे किसी प्रकार की एलर्जी भी नहीं होती। इसे खाने का सबसे अच्छा समय सुबह का होता है।'
हेल्दी शुगर की खुराक
नाशपाती में लेवलोज़ (Levulose) होता है। यह शुगर का एक प्राकृतिक रूप है जो कि बहुत स्वास्थ्यवर्धक होता है। जब कुछ मीठा खाने का मन होता है तो इसे खाया जा सकता है। टॉफी या कैंडी खाने की बजाय मीठे के लिए नाशपाती खाना बहुत अच्छा होता है। ये आपका ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ाता। (इसे भी पढ़ें, डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए ख़ास 6 हर्बल चाय)
कैसे चुनें नाशपाती
अगर आपको नहीं मालूम कि नाशपाती कैसे चुनना है तो इस आसान तरीके को अपनाएं। नाशपाती न बहुत सख्त होनी चाहिए और न ही बहुत मुलायम। इससे मीठी खुशबू आनी चाहिए। अगर इसमें थोड़े बहुत भूरे धब्बे हैं तो कोई बात नहीं लेकिन अगर ये बहुत ज्यादा पका हो तो न लें। नाशपाती को खरीदने के दो-तीन दिनों के अंदर खा लेना चाहिए। इसे बहुत दिनों तक न रखें।
मूल स्रोत – 5 reasons why pear or nashpati should be your favourite fruit!
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।