... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 4:28 PM IST
Read this in English
मूंग दाल को अक्सर लोग हरी दाल कहते हैं। कुछ लोगों को लगता है कि मूंग दाल बीमारी में खाने के लिए होती है जबकि मूंग दाल में इतने पौष्टिक तत्व होते हैं कि हमें अपनी डाइट में उसे अक्सर शामिल करना चाहिए। एक कटोरी पकी हुई मूंग दाल में 100 से भी कम कैलोरी होती है। ये न सिर्फ आपको बीमारियों से रक्षा प्रदान करती है बल्कि आपकी त्वचा और बालों के लिए भी बहुत अच्छी है। (इसे भी पढ़ें, क्या आपको मालूम हैं दाल-चावल खाने के ये 5 फायदे?)
1) वज़न घटाने में मददगार
बहुत से लोग इन दिनों वज़न घटाने को लेकर परेशान रहते हैं। इसके लिए आसान और असरदार उपाय है मूंग। ये न सिर्फ आपकी कैलोरी इनटेक घटाती है बल्कि आपको लंबे वक्त तक भूख नहीं लगने देती। रात के खाने में आप चपाती के साथ एक कटोरी मूंग दाल खाएं, और बस, आपको भरपूर पोषण मिल जाएगा। कैलोरी इनटेक कम हो जाने से आप जल्दी वज़न घटा पाएंगे। (इसे भी पढ़ें, वज़न घटाने में कच्चा पपीता और काली मिर्च का जादुई असर)
2) ब्लड प्रेशर पर कंट्रोल
ग्रीन ग्राम यानी मूंग की मदद से आप आसानी से अपना ब्लड प्रेशर नियंत्रण में और कोलेस्ट्रॉल लेवल कम कर सकते हैं। ये सोडियम के प्रभाव को कम कर देता है, जिससे की ब्लड प्रेशर बढ़ता नहीं है। ऐसे में आपको हेल्दी और एक्टिव जिंदगी जीने में आसानी होती है।
3) आयरन का अच्छा स्रोत
अगर आपको आयरन की कमी है, तो अपने खाने में मूंग शामिल करें। आमतौर पर, वेजिटेरियन लोग अपने खाने में कम आयरन लेते हैं। अपनी डायट में ये छोटा सा बदलाव करके आप आयरन की कमी दूर कर सकते हैं जिससे आपका एनीमिया का जोखिम भी कम हो जाएगा।
4) स्किन कैंसर से बचाता है
क्या आपको मालूम है मूंग खाने से आपको स्किन कैंसर से सुरक्षा भी मिलती है? जी हां! जब आप सूर्य की किरणों या फिर पर्यावरण प्रदूषण के संपर्क में आते हैं तो आपकी त्वचा में फ्री रेडिकल्स घुस जाते हैं, जिससे कि त्वचा को नुकसान पहुंचता है। लेकिन अगर आप अपने खाने में मूंग को शामिल करते हैं तो आपको एंटीऑक्सीडेंट्स मिलेंगे जो कि फ्री रैडिकल्स से लड़कर आपकी त्वचा तो स्किन कैंसर से बचा लेंगे।
मूल स्रोत - Why green gram or moong dal is good for health
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत - Getty Images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।