... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 4:28 PM IST
Read this in English
नारियल पानी या कोकोनट वॉटर, एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक मानी जाती है। सड़क के किनारे अक्सर छोटी-छोटी ठेलियों और दुकानों पर ये बहुत आसानी से मिल जाता है। नारियल पानी की सबसे ख़ास बात ये होती है कि ये पूरी तरह से शुद्ध होता है। मिलावट से परे। नारियल पानी सेहत के लिहाज़ से बहुत अच्छा माना जाता है। इसका मीठा टेस्ट आपको बहुत सारी स्वास्थ्य समस्याओं में राहत पहुंचाता है। आइये जानते हैं इस रिफ्रेशिंग नेचुरल ड्रिंक के 5 फायदों के बारे में। (इसे भी पढ़ें, गर्मी के दिनों में राहत पहुँचानेवाले 5 नैचरल हेल्दी ड्रिंक्स)
1) डीहाईड्रेशन दूर करे
नारियल पानी डीहाइड्रेशन के लिए एक बहुत आसान उपचार है। इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स शरीर में जाकर डीहाइड्रेशन की स्थिति को ठीक कर देते हैं। इसके अलावा, दस्त की स्थिति में भी, नारियल पानी शरीर को आवश्यक पोषण देता है, जिससे कि इस बीमारी में होने वाले डीहाइड्रेशन से बचाव होता है।
2) नेचुरल एनर्जी ड्रिंक
वर्कआउट के बाद बोतल बंद एनर्जी ड्रिंक लेने की बजाय एक ग्लास नारियल पानी पियें। जब आपको एक्स्ट्रा एनर्जी की जरूरत होती है तो नारियल पानी आपके शरीर को तुरंत हाईड्रेट करके एनर्जी देता है। नारियल पानी लो कैलोरी ड्रिंक होती है जिसमें मिनरल्स उच्च मात्रा में होते हैं।वर्कआउट के बाद बॉडी के लिए ये परफेक्ट कॉम्बिनेशन होता है। (इसे भी पढ़ें, समर ड्रिंक रेसिपी- चिल्ड जलजीरा)
3) दिल की सेहत के लिए अच्छा
रिचर्स कहती हैं कि नियमित रूप से नारियल पानी पीने से हार्ट अटैक का जोखिम कम हो जाता है। साथ ही, इसमें मौजूद उच्च मात्रा में पोटाशियम आपके ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखता है।
4) किडनी की पथरी को कम करे
नारियल पानी में काफी मात्रा में मैग्नीशियम और पोटाशियम होता है। इस वजह से ये एक शक्तिशाली मूत्रवर्धक एजेंट होता है, जो कि उन लोगों के लिए अच्छा है जिनकी किडनी में पथरी होती है। सबसे अच्छी बात तो ये है कि किडनी की पथरी के मरीज़ों के लिए ये एक सस्ते उपचार का काम करता है। इसको पीने से धीरे-धीरे किडनी की पथरी बाहर निकलने लगती है, वो भी नेचुरल तरीके से।
5) गर्भवती महिलाओं के लिए परफेक्ट ड्रिंक
जैसा कि पहले ही बताया जा चुका है कि नारियल पानी शुद्ध होता है, ये किसी भी प्रकार के रोगाणुओं से मुक्त होता है। इस कारण, नारियल पानी को गर्भवती महिलाओं को अच्छा माना जाता है। ये उनकी प्यास बुझाने के साथ-साथ गर्भावस्था में होने वाली एसिडिटी, सीने में जलन और कब्ज़ जैसी समस्याओं में राहत पहुंचाता है।
मूल स्रोत – Top 5 healthy reasons you should drink coconut water regularly!
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत - Getty Images
संदर्भ:
Yong, J. W., Ge, L., Ng, Y. F., & Tan, S. N. (2009). The chemical composition and biological properties of coconut (Cocos nucifera L.) water. Molecules,14(12), 5144-5164.
Kuberski, T., Roberts, A., Linehan, B., Bryden, R. N., & Teburae, M. (1979). Coconut water as a rehydration fluid. The New Zealand medical journal,90(641), 98-100.
Saat, M., Singh, R., Sirisinghe, R. G., & Nawawi, M. (2002). Rehydration after exercise with fresh young coconut water, carbohydrate-electrolyte beverage and plain water. Journal of physiological anthropology and applied human science, 21(2), 93-104.
Anurag, P., & Rajamohan, T. (2003). Cardioprotective effect of tender coconut water in experimental myocardial infarction. Plant Foods for Human Nutrition,58(3), 1-12.
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।