इन 10 कारणों से आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है सेब

सेब खाने से आपके दांत सफेद हो सकते हैं और वज़न भी घट सकता है। जानिये सेब के ऐसे ही अन्य फायदे।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 4:31 PM IST

Read this in English

आपने अक्सर सुना होगा कि रोज़ एक सेब खाने से डॉक्टर के पास जाने की ज़रूरत नहीं पड़ती। वहीं, डॉक्टर और आहार विशेषज्ञ खुद सेब के फायदों के बारे में बात करते रहते हैं। अगर आपको अभी भी सेब के फायदों के बारे में जानकारी नहीं है तो ये आर्टिकल पढ़कर पूरी जानकारी हासिल हो जाएगी।

1) दिल को रखे दुरुस्त

सेब में पेक्टिन (Pectin) नाम का एक ऐसा फाइबर होता है जो कोलेस्ट्रॉल को अवशोषित करने में मदद करता है और इस तरह धमनियां अवरोधित होने से बच जाती हैं। इस फल में बहुत अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं जो खराब कोलेस्ट्रोल से लड़कर दिल को स्वस्थ रखते हैं।

2) स्ट्रोक का जोखिम कम करे

डच के कुछ शोधकर्ताओं द्वारा की गई एक शोध में ये बात सामने आई कि जो लोग एक दिन में 171 ग्राम सेब खाते हैं उनको 78 ग्राम या उससे कम सेब खाने वाले लोगों की तुलना में स्ट्रोक का जोखिम 52% होता है।

3) दांतों को बनाए सफेद

कोई नहीं चाहता कि उसके दांत पीले या धब्बेदार दिखें लेकिन डेंटिस्ट के पास जाने का खर्चा भी कोई नहीं करना चाहता। इसलिए आपको अपने दांत सफेद बनाने के लिए सेब खाने चाहिए। सेब में मौजूद अब्रेसिव (abrasive) यानि अपघर्षक गुण दातों के धब्बों से लड़ने में मदद करते हैं और उन्हें सफेद रखते हैं।

4) चेहरे पर ग्लो का कारण

सेब खाना आपकी त्वचा के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसनें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो कि बढ़ती उम्र के निशानियों को दूर करके आपकी त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं।

5) वज़न घटाता है

खाना खाने से पहले एक सेब खाने से आपका वज़न कम होता है। सेब में फैट या सोडियम नहीं होता, बस 50-60 कैलोरी होती हैं। उसके फाइबर तत्वों के कारण सेब खाने के बाद आपको पेट भरा-भरा महसूस होता है। ब्राज़ील में हुए एक शोध में ये भी पाया गया कि जो महिलाएं खाने से पहले सेब खाती हैं वो फल न खाने वाली महिलाओं की तुलना में 33% अधिक वज़न घटाती हैं।

6) कैंसर से लड़ने वाला

खाने की बुरी आदतें और निष्क्रिय जीवनशैली कैंसर का जोखिम बढ़ा देती है। ऐसे में सेब आपको कैंसर से बचा सकता है। सेब के छिलके में मौजूद फ्लेवोनॉइड्स (flavonoids) नाम का केमिकल आपकी कैंसर से रक्षा करता है। इसलिए सेब हमेशा छिलकों के साथ ही खाएं।

7) दस्त व कब्ज़ दोनों में राहत

जी हां, दस्त और कब्ज़ दोनों ही पेट की बहुत अलग-अलग बीमारियां हैं लेकिन सेब दोनों में असरदार साबित होता है। सेब में मौजूद फाइबर आपकी पाचन क्रिया को बेहतर करके कब्ज़ को दूर करता है। वहीं, दस्त होने पर ये अत्यधिक पानी को अवशोषित करके राहत देता है।

8) इम्यूनिटी बढ़ाता है

सेब में बहुत सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जिसकी वजह से इम्यून सिस्टम बेहतर होता है और आप इंफेक्शन से बचे रहते हैं। कर्सेटिन (quercetin) नाम का फ्लेवोनॉइड खासतौर पर इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करता है।

9) एक्सरसाइज़ को बनाए प्रभावी

बहुत से लोग इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि एक्सरसाइज से पहले क्या खाना चाहिए। ऐसे में सेब खाना एक बहुत अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। ये देखा गया है कि सेब फेफड़ों को ऑक्सीजन पहुंचाकर एक्सरसाइज़ के लिए सहनशीलता (या स्थिरता) बढ़ाता है।

10) याद्दाश्त तेज़ करता है

रोज़ एक सेब खाने से एसेटाइकोलाइन (acetylcholine) कहलाने वाले एक न्यूरोट्रांसमिटर (neurotransmitter) की कमी रूकती है, जिससे की याद्दाश्त तेज़ रहती है। एक शोध में ये भी पाया गया कि अल्ज़ाइमर के मरीज़ों को भी सेब खाने से फायदा पहुंचा है।

ऊपर बताए गए सेब के सभी फायदे उसे एक बहुत अच्छा फल साबित करते हैं। इसलिए अब जब भी बाज़ार जाएं बिना ज्यादा सोचे अपने और अपने परिवार के लिए सेब ज़रूर लेते आएं।

मूल स्रोत – 10 reasons an apple a day helps you keep the doctor away!

अनुवादक – shabnam khan

चित्र स्रोत – Getty Images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source