... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:11 PM IST
Read this in English
खाने के बाद या फिर नाश्ते में ताज़े रसभरे फल किसे अच्छे नहीं लगते? लेकिन ठहरिये! फल खाना अच्छी आदत है, लेकिन सिर्फ तब जब आप उसे सही वक्त पर खाएं। मशहूर डायटीशियन नेहा चांदना बताती हैं कि खाने के साथ-साथ फल खाना सेहतमंद तरीका नहीं है। आइये जानें क्यों।
जब आप फलों को दूसरे आहार के साथ लेते हैं, तो पाचन क्रिया में समय ज्यादा लगता है, जिससे कि खाने का आंतों में खमीरीकरण (फर्मेंट) होने लगता है। साथ ही, अगर आपको एसिडिटी, सीने में जलन और अपच जैसी पाचन संबंधी समस्याएं हों तो फलों में नमक या योगर्ट मिलाकर न खाएं।इसकी बजाय फलों को सलाद में मिलाकर खाएं। ताज़ा फलों की स्मूदी भी अच्छी लगती है।
खाना खाने के फौरन बाद फल खाने से, वो सही तरह से पच नहीं पाते, साथ ही पोषक तत्वों के अवशोषित होने में भी बाधा उत्पन्न करते हैं। सही तरीका ये है कि आप खाना खाने से एक घंटे पहले फल खा लें या फिर खाना खाने के आधे घंटे बाद ही फल खाएं।
अगर आप फलों से मिलने वाले पोषण को अधिक से अधिक प्राप्त करना चाहते हैं तो उन्हें तब खाएं जब आप खाली पेट हों। इसलिए सुबह सुबह पानी पीने के बाद सबसे पहले फल खाना ही सबसे अच्छा तरीका होता है।
मूल स्रोत - Is it okay to have fruits with meals?
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत – Getty Images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।