... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:11 PM IST
Read this in English
आमतौर पर हम आपको वज़न घटाने के नुस्ख़ों और तरीकों के बारे में बताते हैं। लेकिन कई बार, प्रेरणा और आत्मदृढ़ से आप जल्दी वज़न घटा लेते हैं। आप अपने लिए कोई लक्ष्य बनाएंगे तो उसे पूरा करने की ज़िम्मेदारी भी आपकी हो जाएगी। और ये तरीका वही है। एक ट्रेंडी और फैशनेबल जीन्स खरीदिये जो आपके वर्तमान जीन्स के साइज़ से छोटी हो। इस छोटी साइज़ की जीन्स को आप अपने कमरे में ऐसी जगह टांग दें जहां आपकी नज़र रोज़ पड़ती हो। जब भी आपका वर्कआउट करने का मन नहीं होगा, इस जीन्स को देखकर आपको वज़न कम करने के लिए प्रेरणा मिलेगी।
जब आप अपने लक्ष्य को हर रोज़ देखेंगे तो आप चीटिंग नहीं कर पाएंगे। थोड़े थोड़े वक्त में जीन्स को ट्राए करके देखिये कि वो फिट होती है या नहीं। और जिस दिन वो जीन्स आपको फिट हो जाए, उस दिन आप हो जाएंगे विनर! न सिर्फ आप अपना वज़न कम कर लेंगे, बल्कि आपको वज़न और ज़्यादा कम करने का आत्मविश्वास भी आ जाएगा। तो फिर ज़्यादा सोचिये नहीं, आज ही जाइये मार्केट और ले आइये एक साइज़ कम की जीन्स।
मूल स्रोत - Weight Loss Tip #93 – Buy a pair of jeans that are a size smaller
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।