... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:13 PM IST
Read this in English
आपके ठीक समय पर डिनर करने और टीवी या और किसी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का इस्तेमाल न करने के बावजूद भी, बिस्तर पर जाने पर आपको रात में ठीक से नींद नही आती है और आप परेशान हैं कि आपके नींद न आने का क्या कारण है? तो हो सकता है की इसके लिए आपका बेड या कमरे का तापमान या फिर आपके कमरे की लाइटें ज़िम्मेदार हों। डायटीशियन और न्यूट्रीशिनिस्ट डॉ स्वाति डेव, अच्छी नींद के लिए पांच आसान उपाय बता रही हैं। पढ़ें - अच्छी नींद चाहतें हैं तो लेमन बाम टी पियें
सही बेड का इस्तेमाल करें
अगर आपका बेड बहुत ज्यादा नरम है तो इससे आपके शरीर में दर्द हो सकता है और आपकी नींद भी प्रभावित हो सकती है, इसकी जगह थोड़े कम मुलायम गद्दे का प्रयोग करें। साथ ही यह भी ध्यान रखें की आपके गद्दे में किसी तरह की कोई गाँठ न हो। तकिये हमेशा आरामदायक होने चाहिए, न बहुत ज्यादा मुलायम न ज्यादा कठोर बल्कि ऐसे होने चाहिये की आपकी गर्दन को पर्याप्त सहारा दे सकें। बेडशीट के लिए आप सूती कपड़ों का ही इस्तेमाल करें।
सही तापमान बनाये रखें
अच्छी नींद के लिए आपके कमरे का तापमान बिलकुल सही होना चाहिए न ज्यादा ठंडा न ज्यादा गरम। 50% आद्रता के साथ 25 डिग्री सेल्सियस, सोने के लिए किसी कमरे का सबसे उपयुक्त तापमान है। सारी रात अपने रूम हीटर को चालू रखने से आपके कमरे की हवा में नमी कम हो जाती है जिससे आपको सोने में दिक्कत हो सकती है, इसलिए जब आपके कमरे का तापमान एकदम सही हो जाए तो आप अपने रूम हीटर को बंद कर दें यही तरीका आप अपने एसी के लिए भी अपनायें।
हल्का डिनर करें
आपने अपने डिनर में क्या खाया है इससे ज्यादा महत्वपूर्ण है कि आपने अपना डिनर कब किया है। डॉ स्वाति के अनुसार, सोने से दो घंटे पहले डिनर करने से यह हमारे पाचन के लिए भी सही रहता है और इससे हमें अच्छी नींद भी आती है। हालांकि आपको अपने डिनर में हल्का भोजन ही लेना चाहिए, सोने से पहले ज्यादा खा लेने से आपको अपच और पाचन से जुड़े कई और बीमारियाँ हो सकती हैं।
रोजाना नियमित समय पर बिस्तर पर जायें
एक पुरानी कहावत है की जल्दी सोना और जल्दी उठना इंसान को स्वस्थ और समझदार बनाती है। आपके सोने और उठने का समय निश्चित होना चाहिए। रोजाना सोने के समय को बदलने से आपकी नींद प्रभावित होती है। सही समय पर सोने से आपका शरीर और दिमाग दोनों सही रहते हैं। आपको रोजाना सात घंटे सोना ही चाहिए।
बेडरूम में अँधेरा रखें
जैसे रात में अधिक शोर आपकी नींद और दिमाग दोनों को परेशान करता है वैसे ही आपके बेडरूम की लाइट्स भी आपके नींद में बाधा डालती हैं। इससे बचने के लिए इस बात का ध्यान रखें कि सोने से पहले कमरे की सारी लाइट्स बंद कर दें। और सबसे ज़रूरी बात की अपने टीवी को अपने बेडरूम से बाहर रखें। अगर आपको रात में पढ़ने का शौक है तो किसी ई-बुक रीडर की बजाय किताब का इस्तेमाल करें।
मूल स्रोत - 5 things that can affect your sleep (and how to fix them)
अनुवादक – Anoop Singh
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।