चाय में मक्‍खी या मच्‍छर गिर गया, फेंके या पिएं?

मच्‍छर गिरी चाय पीने से नहीं होता नुकसान, जाने क्यों?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:13 PM IST

Read this in English.

आप बड़े मजे से चाय पी रहे हैं। लेकिन उसी वक्‍त आपको कुछ काम याद आया और कप को टेबल पर रखकर काम में व्‍यस्‍त हो गए। थोड़ी देर बाद जब आपने चाय का कप उठाया तो आप देखते हैं कि उसमें कोई मक्‍खी या मच्‍छर तैर रहा है। ऐसा होने पर किसी को भी गुस्‍सा आ सकता है। लेकिन इसके बाद आप क्‍या करते हैं? उन चीजों को कप से बाहर निकाल कर चाय को दोबारा पी लेते हैं? या फिर अपनी चाय को फेंक देते हैं? क्‍या आपने सोचा है कि अगर चाय में मक्‍खी या मच्‍छर की जगह कॉकरोच गिर जाता? तो आप तो अपना कप फेंकने में देर नहीं लगाते। पढ़ें- घर को मच्छर-मुक्त रखने के १० प्राकृतिक उपाय

कॉकरोच कम हानिकारक

आपको जानकर हैरानी होगी कि मक्‍खी और मच्‍छर की तुलना में कॉकरोच कम हानिकारक होता है। लेकिन हम आपको ये सलाह बिल्‍कुल नहीं देंगे कि आप कॉकरोच को कप से निकालकर चाय पिएं। एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि अगर आपकी चाय में कॉकरोच को छोड़कर मक्‍खी या मच्‍छर गिर जाता है और आप उसे पी लेते हैं तो आपके बीमार पड़ने के चांस बढ़ जाते हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार मक्खियां सड़ा हुआ खाना, कचरा और पशु के शवों जैसी गंदी जगहों पर बैठती है। इससे बैक्‍टीरिया और वायरस उनके शरीर पर खासकर उनके पैर पर अटक जाते हैं। जबकि मच्‍छर और कॉकरोच के मामले में ऐसा नहीं होता। मतलब ये हुआ कि मक्‍खी अन्‍य कीट के तुलना में ज्‍यादा खतरनाक है। पढ़ें- तिलचट्टा (cockroach) कैसे स्वास्थ्य को पहुँचाते हैं हानि

सर्वे में हुआ साबित

ऑर्किन के लिए की गई रसेल रिसर्च के दौरान 1015 लोगों पर एक सर्वे किया गया। इस सर्वे में ये बात सामने आई है कि इनमें से अधिकतर लोग चाय या खाने में मक्‍खी और मच्‍छर गिरने के बावजूद उन चीजों का सेवन कर लेते हैं। जबकि तीन फीसदी लोग ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं जिनमें कॉकरोच गिर जाता इै। इन तीन फीसदी लोगों के अन्‍यों की तुलना में बीमार होने के कम चांस होते हैं।

मच्‍छर से ज्‍यादा खतरनाक मक्‍खी

वर्ल्‍ड हेल्‍थ ऑर्गनाइजेशन की एक रिपोर्ट के अनुसार, मक्ख्यिों के कारण बहुत सारे रोग जैसे आंख में इन्‍फेक्‍शन, स्किन में इन्‍फेक्‍शन और पेट में दर्द जैसी बीमारियां होती हैं। बात जब मच्‍छर की हो तो इससे केवल मलेरिया होता है वो भी तब जब वो आपको काटता है। अगर ये आपके पेट में चला भी जाता है तो कम से कम आपको मलेरिया तो बिल्‍कुल नहीं होगा। अगली बार जब आपकी चाय में मच्‍छर गिर जाए तो आप क्‍या करेंगे?  खैर ये तो अब आपको सोचना है। लेकिन ध्‍यान रहे कि आप एक अच्‍छा फैसला करें।

मूल स्रोत -To drink or not to drink: When a fly or mosquito falls in your tea

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source