... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:11 PM IST
Read this in English
क्या आप स्लीवलेस ड्रेस सिर्फ इसलिए नहीं पहन पाती क्योंकि आपको अपने मोटे और चब्बी हाथों की वजह से शर्मिंदगी होती है? महिलाओं अक्सर अपनी इस समस्या को लेकर बहुत चिंतित रहती हैं। हाथों पर एक्स्ट्रा चर्बी पूरे लुक को ख़राब कर देती है। ऊपर से, हाथ आपके शरीर का ऐसा अंग है जिसे छिपाना ज़रा मुश्किल होता है।
हाथों पर चर्बी चढ़ने के मुख्य कारण टेस्टोस्टेरॉन का निम्न स्तर, वज़न अधिक होना और वज़न न उठाना आदि हैं। मशहूर डायटीशियन और “लूज़ ए किलो इन ए वीक” बेस्टसेलर किताब की लेखिका निशी ग्रोवर ने इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए बटरफ्लाई एक्सरसाइज़ करने की सलाह दी है।
बटरफ्लाई एक्सरसाइज़ को करने में न सिर्फ आपके हाथ टोन होते हैं, बल्कि आपके पूरे शरीर की चर्बी कम होती है। इसे आप घर पर बिना किसी मशीन की मदद से आराम से कर सकते हैं।
एक्सरसाइज़ का तरीका
हर दिन दो बार बटरफ्लाई एक्सरसाइज़ दोहराएं। अच्छे परिणामों के लिए कम से कम 4-5 हफ्तों के लिए ये एक्सरसाइज़ करें।
मूल स्रोत - A quick, zero-hassle exercise for toned arms (no equipment needed)
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।