सफर के दौरान रखें खानपान से जुड़ी इन 6 बातों का ख़्याल

सफर के दौरान खानपान का ध्‍यान रखना होता है जरूरी!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:13 PM IST

Read this in English-

सफर के दौरान खानपान का ध्‍यान रखना बेहद जरूरी होता  है। खासतौर से लंबे सफर के दौरान क्‍योंकि आपको ये मालूम नहीं होता है कि रास्‍ते में कब भूख लग जाए और आपको खाना मिले या नहीं। सही समय पर खाना नहीं मिलने से आपको पेट दर्द और अन्‍य समस्‍याएं, जैसे एसिडिटी या बदहजमी हो सकती हैं। नूट्रिशनिस्ट प्रिया कथपाल आपको बताएंगी कि सफर के दौरान खानेपीने से जुड़ी बातों का कैसे ध्यान रख सकते हैं। पढ़ें-ग्लोइंग स्किन के लिए फेशियल की बजाय पियें नारियल पानी

1) ज्‍यादा हेवी भोजन ना खाएं

सफर पर जाने से पहले अच्‍छी तरह खा लें। ज्‍यादा हेवी भोजन ना खाएं। कुछ ऐसा खाएं जो आसानी से हजम हो जाएं। जैसे- अंडा, फल और जूस अच्‍छा भोजन है।

2) केवल प्रीपेड फूड ही रखें साथ

कुछ ऐसा खाना अपने पास रखें जिसे पकाने की जरूरत ना पड़े। कुछ फल जैसे- केला और सेब । कुछ ड्राय फ्रूट और घर में बना सैंडविच साथ रख सकते हैं।

3) तली हुई चीजों से बचें

स्‍नैक्‍स, चिप्‍स और तले हुए पदार्थ खाने से बचें। इनमें अधिक सोडियम होता है जिससे आपको ज्‍यादा प्‍यास लगेगी। पढ़ें-प्रेगनेंसी में सुरक्षित हवाई सफर के लिए ध्यान रखें ये 4 बातें

4) पानी लेना कभी ना भूलें

घर से निकलते समय अपने पास पानी रखना कभी ना भूलें। रास्‍ते में केवल सील बंद पानी की बोतल ही लें। इसके अलावा पैकेजिंग जूस ले सकते हैं।

5) हेवी खाने में दाल-रोटी और खिचड़ी रखें

अगर आप अपने साथ खाना ले जा रहे हैं तो ध्‍यान रहे कि उसमें चावल, रोटी, दाल और सब्‍जी ही हो। इसके अलावा दाल की खिचड़ी रख सकते हैं।

6) खाने के अंतराल का रखें ध्‍यान

हेवी भोजन के बीच 5 से 6 घंटे का और हल्‍के खाने के बीच 2 से तीन घंटे का अंतराल रखें। अपने साथ नींबू, अदरक रख सकते हैं जिसका इस्‍तेमाल आप उल्‍टी या थकान होने पर कर सकते हैं।

मूल स्रोत -How to eat healthy on a road trip

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source