वज़न घटाने के लिए एक दिन में कितनी पियें ग्रीन टी?

वज़न घटाने के लिए आख़िर कितने कप ग्रीन टी पीते हैं आप?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 4:28 PM IST

Read this in English

इन दिनों वज़न घटा रहे लोगों की डायट में एक चीज़ और शामिल हो गई है, ग्रीन टी। ग्रीन टी में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाते हैं और फैट कम करने में सहायक होते हैं। साथ ही, ग्रीन टी पीने से भूख भी कम हो जाती है। लेकिन ग्रीन टी के ये सभी फायदे आपको तभी मिलेंगे जब आप इसे सही मात्रा में लेंगे।

जानी मानी आहार विशेषज्ञ प्रिया कठपाल का मानना है कि, वज़न कम करने के लिए एक दिन में तकरीबन 4-5 कप ग्रीन टी (बिना चीनी वाली) पीनी चाहिए। इससे शरीरी को मैग्नीज़, क्रोमियम और जिंक मिलता है जिससे कि मेटाबॉलिज्म तेज़ होता है।यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड मेडिकल सेंटर भी अपने एक जर्नल में ये दावा करती है कि वज़न घटाने के लिए दिन में 4 कप ग्रीन टी पीनी चाहिए।

हालांकि, वज़न घटाने के लिए सिर्फ ग्रीन टी पर निर्भर न रहे। ये सिर्फ आपके वज़न घटाने के प्रयासों को प्रभावी बनाती है। आपको इसके साथ एक ख़ास डायट और एक्सरसाइज़ करने की भी ज़रूरत है।

ग्रीन टी पीते समय ध्यान रखें ये बातें

  • अगर कैफीन से आपको दिक्कत होती है या अनिंद्रा की समस्या है तो चार कप से ज्यादा ग्रीन टी आपको फायदे की बजाय नुकसान पहुंचा सकती है।
  • अगर आप गर्भधारण करने जा रही हैं या गर्भवती है तो आपको दिन में दो कप से ज्यादा ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए। या फिर आप इसे पीना छोड़ भी सकती हैं। (इसे भी पढ़ें. क्या प्रेगनेंसी में ग्रीन टी पीना अच्छा होता है?)
  • अगर आपको किडनी या लिवर प्रॉब्लम है तो ग्रीन टी न पियें।
  • खाने के साथ ग्रीन टी न पियें क्योंकि ये आपके खाने में मौजूद आयरन का शरीर में अवशोषण बाधित कर सकती है।

अगली बार से जब आप ग्रीन टी पियें, तो इसकी मात्रा और इन टिप्स का ध्यान रखें। ऐसा करके, आप इसके सारे फायदे उठा पाएंगे।

मूल स्रोत - How many cups of green tea should you drink in a day to lose weight?

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत – Getty Images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source