कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से कम होगा वजन!

क्या आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं? तो ये उपाय ज़रूर ट्राई करें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:15 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

क्‍या आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं? अगर हां, तो अब वजन कम करने के लिए आपको कड़ी मशक्‍कत करने की ज़रूरत नहीं है। अब आप रोजाना सुबह एक कप कॉफी पीकर अपना वजन कम कर सकते हैं। जी हां, अध्‍ययनों के अनुसार, कॉफी से आप कई किलो तक वजन कम कर सकते हैं। लेकिन ध्‍यान रहे कि अपनी कॉफी में दूध और चीनी ना मिलाएं। पढ़ें: तेजी से वजन कम कर सकती हैं गुलाब की सिर्फ 10 पंखुड़ियां!

कॉफी ही क्‍यों

कॉफी एक उत्तेजक पदार्थ है जो आपको कई घंटों तक एक्‍सरसाइज करने के लिए मदद करता है। इसके अलावा कॉफी में कैफीन, थियोब्रोमाइन, थियोफाइलिइन और क्‍लोरोजेनिक एसिड जैसे जैविक रूप से सक्रिय पदार्थ शामिल हैं, जो वजन करने में बहुत प्रभावी हैं। कैफीन आपके सेंट्रल नर्वस सिस्‍टम को बढ़ाकर आपकी फैट सेल्‍स को टूटने के लिए संकेत भेजता है। इसके अलावा ये एपिनेफ्रिन या एड्रेनालाईन हार्मोन को तेजी से जारी करने में सहायक है। ये ब्रेक डाउन सेल को गतिशील करने और उन्‍हें और फ्री फैटी एसिड के रूप में आपके शरीर द्वारा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध बनाता है। इसके अलावा ये तत्‍व आपके मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाकर ज्‍यादा कैलोरी बर्न करने में भी सहायक है। क्‍लोरोजेनिक एसिड आपके शरीर से कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को रोकने में मदद करता है। आप अपने कॉफी के कप में थोड़ा से नींबू का रस भी मिला सकते हैं। इससे फैट बर्न करने की प्रक्रिया तेज होती है। क्‍योंकि नींबू आपकी बॉडी को डिटॉक्‍सीफाई करने में मददगार है। ये आपकी पाचन क्रिया को बेहतर बनाने और पेट को साफ करने में सहायक है।

इसका इस्‍तेमाल कैसे करें

  • एक कप गर्म पानी में कॉफी मिला लें।
  • इसे दिन में एक बार एक्‍सरसाइज करने से पहले पिएं।
  • दूसरा तरीका ये है कि गर्म पानी में कॉफी मिलाकर एक चम्‍मच नींबू का रस मिला लें।
  • हालांकि इसका टेस्‍ट अच्‍छा नहीं होता है, लेकिन गर्म-गर्म पीने में ज्‍यादा बुरा नहीं लगता है।

इस बात का रखें ख्‍़याल

कॉफी पीकर वजन कम किया जा सकता है, ये बात अध्‍ययनों में बताई गई है। लेकिन ध्‍यान रहे कि कॉफी का ज्‍यादा आपके शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसलिए ये उपाय इस्‍तेमाल करने से पहले डॉक्‍टर की सलाह ज़रूर लें।

चित्र स्रोत - Shutterstock

संदर्भ: Han LK, Takaku T, Li J, Kimura Y, Okuda H, 2nd Department of Medical Biochemistry, School of Medicine, Ehime University, Japan. International Journal of Obesity and Related Metabolic Disorders : Journal of the International Association for the Study of Obesity [1999, 23(1):98-105]

Effect of caffeine on the metabolic responses of lipolysis and activated sweat gland density in human during physical activity, Tae-Wook Kim, Young-Oh Shin, Jeong-Beom Lee, Young-Ki Min, Hun-Mo Yang, Food Science and Biotechnology , August 2010, Volume 19, Issue 4, pp 1077-1081

Koot P, Deurenberg P. Comparison of changes in energy expenditure and body temperatures after caffeine consumption. Ann Nutr Metab. 1995;39(3):135-42. PubMed PMID: 7486839.

Metabolic effects of caffeine in humans: lipid oxidation or futile cycling? 1–3 Kevin J Acheson, Gérard Gremaud, Isabelle Meirim, Franck Montigon, Yves Krebs, Laurent B Fay, Louis-Jean Gay, Philippe Schneiter, Charles Schindler, and Luc Tappy, American Journal of Clinical Nutrition.


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source