... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:13 PM IST
Read this in English
मैं रेग्यूलर पार्टी जाने वाले लोगों में से नहीं हूं लेकिन हां, मुझे कभी-कभी पार्टी करना अच्छा लगता है। मैंने नोटिस किया है कि मैं जब भी जिमिंग के बाद पार्टी में जाता हूं तो मेरा कॉन्फिडेंट काफी बढ़ा हुआ होता है और मुझे ड्रिंक करने में काफी मज़ा आता है। लेकिन मुझे इसका अंदाज़ा नहीं है कि ऐसा करके मैं अपनी बॉडी को नुकसान पहुंचा रहा हूं या फायदा। मैं ये जानना चाहता हूं कि ऐसा करके क्या मेरे फिटनेस गोल पर कोई असर पड़ेगा?
एक्सरसाइज़ करने से आपके शरीर में एंडोर्फिन (endorphin) ज्यादा एक्टिव हो जाता है, इसलिए आपको कॉन्फिडेंस महसूस होता है। हालांकि सेहत के लिहाज़ से आपका तरीका अच्छा तो नहीं है लेकिन ये इस बात पर काफी हद तक निर्भर करता है कि आप कितनी ड्रिंक कर रहे हैं।
स्ट्रेंथ कोच और फिटनेस ट्रेनर अर्नव सरकार के अनुसार, ‘कभी-कभी एक या दो ड्रिंक पीना सेहत के लिहाज़ से ज्यादा चिंता की बात नहीं है। लेकिन अगर आप फैट लॉस जैसे किसी ख़ास फिटनेस गोल को लेकर चल रहे हैं, तो आपको थोड़ा सख्त होना पड़ेगा।’
कई अध्ययन बताते हैं कि वेट ट्रेनिंग प्रोग्रेस पर अल्कोहल का बुरा असर पड़ता है। द जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंड्रोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज़्म में प्रकाशित एक अध्ययन में ये बताया गया है कि अल्कोहल ग्रोथ हार्मोन्स में बाधा डालता है इसलिए इसके सेवन से एक्सरसाइज़ के बाद मसल बनाना मुश्किल होता है।
अल्कोहल में काफी अधिक कैलोरी होती है, इसलिए अगर आप अपना वज़न कम कर रहे हैं तो इस पहलू पर ज़रूर ध्यान दें। 60एमएल के एक व्हिस्की के पैक में 130.3 कैलोरी होती हैं, जो दो चपाती के बराबर हैं। फिटनेस ट्रेनर स्कॉट हर्मन कहते हैं, ‘आपका शरीर दो स्थानों पर फैट बर्न करता है – आपका लीवर और मांसपेशियों के ऊतक। लेकिन अल्कोहल आपके लीवर को ठीक से काम नहीं करने देता, जिससे फैट बर्न नहीं हो पाता।’
आपके सवाल पर वापस आते हुए, आपको ये बता दें कि आप कभी-कभी ड्रिंक करते हैं, वो भी कम, तो आपके फिटनेस गोल पर ज़्यादा असर नहीं पड़ेगा।
मूल स्रोत - Will I be able to reach my fitness goals if I drink after gymming?
अनुवादक – Shabnam
चित्र स्रोत - Getty
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।