... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:13 PM IST
Read this in English.
कई लोग रेड मीट को स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा मानते हैं, तो कुछ लोग इसे अनहेल्दी मानते हैं। लेकिन इसके बारे में कोई भी धारणा बनाने से पहले इसके बारे में जानना ज़रूरी है। रेड मीट में मटन, पोर्क, बीफ और भेड़ शामिल है। इनके मांस में भारी मात्रा में वसा और कोलेस्ट्रॉल होता है। इनमें सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है जिससे आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। इसके अलावा इससे दिल की बीमारी, मोटापा और गठिया जैसे रोग होने की संभावना होती है।
विटामिन डी और आयरन का भंडार
हालांकि आहार विशेषज्ञ नेहा चांदना आहार में से रेड मीट को हटाने की सलाह नहीं देती हैं। उनके अनुसार, रेड मीट अनाज, गेंहू और सब्जियों के साथ-साथ संतुलित आहार का एक हिस्सा है। इसमें आयरन, जिंक, विटामिन डी और ओमेगा -3 फैटी एसिड होते हैं, जो आपके लिए बेहद ज़रूरी हैं। पढ़ें- क्या आप चिकन के दीवाने हैं? जानिये इसके फायदे!
रोजाना खाने से बचें
इसका सेवन कितनी मात्रा में करना चाहिए। इस पर नेहा कहती हैं कि इसका सेवन रोजाना करने से बचना चाहिए। वास्तविक रूप से आप हफ्ते में इसे दो बार खा सकते हैं।
वसा और तेल स्वास्थ्य के लिए खतरनाक
हालांकि मुंबई की आहार विशेषज्ञ दीपशिखा अग्रवाल का कहना है कि आपको पूरी तरह से रेड मीट से दूर रहना चाहिए। वो कहती हैं कि इसमें वसा अधिक मात्रा होती है और इसे पकाने के लिए ज्यादा तेल की भी ज़रूरत पड़ती है। तेल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। और इसमें मौजूद टॉक्सिन हेल्दी के लिए खतरनाक होता हैं। पढ़ें- चिकन टिक्का मसाला – हेल्दी रेसिपी
रेड मीट में वसा कैसे कम करें
अगर आप मीट छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, तो आप इसकी जगह ऐसे पशुओं का मांस खा सकते हैं जिन पशुओं को घास खिलाया जाता है। ऐसे पशुओंं के मांस में फैट की मात्रा भी कम होती है और ओमेगा 3 फैटी एसिड ज्यादा होते हैं। इसके अलावा आप मांस में वसा कम करने के लिए मांस में से चर्बी वाले हिस्से को हटा सकते हैं। इसके हानिकारक प्रभावों से बचने के लिए रेड मीट के साथ सलाद का सेवन करें।
मूल स्रोत -How often can I eat red meat?
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।