... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:13 PM IST
Read this in English
जिम जाने वाले लोग अक्सर इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि वजन बढ़ाने के लिए सबसे उपयुक्त एक्सरसाइज कौन-सी है ? और क्या सिर्फ कार्डियो एक्सरसाइज को करके अपने वजन को आसानी से बढ़ाया जा सकता है ? अक्सर देखा गया है कि लोग लम्बे समय तक कार्डियो एक्सरसाइज( जैसे साइकिलिंग ,रनिंग ) नहीं करना चाहते हैं। इसलिए आप अच्छे तरीके से और पूरी क्षमता के साथ सिर्फ 10 - 15 मिनट ही ये एक्सरसाइज कर लें तो यह पर्याप्त है, आप इसे काफी देर तक न करें।
वजन बढ़ाना एक्सरसाइज से ज्यादा आपके डायट पर निर्भर करता है:
शरीर को मोटा और वजनदार बनाने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज ही काफी नहीं है उसके लिए हमें अधिक मात्रा में कैलोरी वाले भोजन का सेवन करना चाहिये। अक्सर कई लोगों के साथ देखा गया है कि अच्छी कैलोरी डायट के साथ थोड़ा-सा बॉडीवेट एक्सरसाइज करके अच्छे तरीके से अपने वजन को बढ़ा लेते हैं। फिटनेस ट्रेनर अर्नव सरकार बताते हैं कि कंपाउंड एक्सरसाइज के साथ साथ अच्छी डाइट हो तो आप बहुत जल्द ही मनचाहा रिजल्ट पा सकते हैं।
क्या कई आइसोलेटेड एक्सरसाइज की बजाय कुछ कंपाउंड एक्सरसाइज करना बेहतर होता है ?
हाँ ये सच है कि कुछ कंपाउंड एक्सरसाइज (मसल्स को मजबूत बनाने के लिए किये जानी वाली एक्सरसाइज ) को करना, कई आइसोलेटेड एक्सरसाइज को करने की तुलना में काफी असरदार होता है। सामान्यतः 2-3 कंपाउंड एक्सरसाइज के बाद 2-3 आइसोलेशन एक्सरसाइज कर लेना आपकी मसल्स को मजबूत बनाने के लिए पर्याप्त है लेकिन इन्हें करते समय यह बात ध्यान रखें की आप इन्हें अपनी पूरी ताकत और इच्छा से करें। अर्नव सरकार बताते हैं कि,सबसे बेहतरीन परिणाम पाने के लिए आप अपनी रेंज को 5-8 कंपाउंड एक्सरसाइज और 8-15 आइसोलेशन एक्सरसाइज के बीच में रखें।
मूल स्रोत - What are the best exercises to gain weight?
अनुवादक – Anoop Singh
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।