Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

खानपान में आंवला शामिल करने के मज़ेदार तरीके

क्या आज आपने आंवला खाया?

खानपान में आंवला शामिल करने के मज़ेदार तरीके

Written by Editorial Team |Updated : April 19, 2017 12:55 PM IST

Read this in English

आंवले में इतने पोषक तत्व मौजूद होते हैं कि उनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। आंवला खाने से आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है, बाल झड़ना रूक जाते हैं, एजिंग प्रक्रिया धीमी होती है और ऐसे ही ढेर सारे लाभ मिलते हैं इस खट्टे फल को खाने से। इसलिए ये बहुत ज़रूरी है कि आप अपने खानपान में आंवला को ज़रूर शामिल करें। (इसे भी पढ़ें, सफ़ेद बाल? रूसी? बालों का झड़ना? ये आंवला ऑयल पैक ट्राइ करें) हम आपको इसके सेवन के तरीके बता रहे हैं:

कच्चा आंवला

Also Read

More News

आंवले को खाने का सबसे अच्छा तरीका उसे उसके नेचुरल रूप में खाना ही है। यानि आंवले को काटकर उसे ऐसे ही कच्चा खा लें। आप टेस्ट के लिए इसमें काला नमक या शहद की कुछ बूंदे भी मिलाकर खा सकते हैं।

आंवला जूस

आंवला कच्चा नहीं खाया जा रहा तो आंवला जूस बनाकर पिये। इसके लिए आंवले को पानी, नमक और काली मिर्च के साथ मिक्सी में पीस लें। हर सुबह इसे पियें। इसके अलावा आप बाज़ार से बने बनाए आंवले के जूस की बोतल भी ले सकते हैं, बस ध्यान रखें कि उसमें ज़्यादा शुगर मिली हुई न हो।

आंवला कैंडी

ये उन लोगों के लिए है जो कच्चा आंवला नहीं खा सकते। आंवला कैंडी मीठी और खट्टी दोनों तरह की आती हैं। हालांकि इसमें आंवला ही है लेकिन फिर भी ज़्यादा मात्रा में इसे न खाएं, क्योंकि आंवले के साथ-साथ इसमें अन्य तत्व भी शामिल हैं।

आंवला चटनी

आंवला की चटनी बनाकर खाने में शामिल करना एक अच्छा तरीका है आंवला खाने का। इस चटनी को आप रोटी, परांठे, सैंडविच किसी के भी साथ खा सकते हैं। चटनी को एक बार बनाकर लंबे वक्त के लिए फ्रिज में भी रखा जा सकता है।

इसके अलावा, आंवले का मुरब्बा, आंवले का अचार, सलाद में आंवला, सब्ज़ी में आंवला आदि तरीकों से भी आप आंवले का सेवन कर सकते हैं। तरीका कोई भी रहे, बस कोशिश करें कि आंवला ज़रूर खाएं।

मूल स्रोत - How to include amla or Indian gooseberry in your diet

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

 

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

About the Author

... Read More