जानिये अपने पसंदीदा फ्रूट-जूस की कैलोरी

आपके जूस में कितनी कैलोरी है?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:11 PM IST

Read this in English

फ्रूट जूस किसी पसंद नहीं होता। चटख रंगों के साथ खट्टा-मीठा स्वाद किसी की भी तबियत को खुश करने के लिए काफी होता है।हालांकि अगर आपने अपने वज़न पर नज़र रखी हुई है, तो जूस पीने से पहले एक बार पता लगा लें, कि उसमें कैलोरी कितनी है।जूस में फैट कम होता है लेकिन आमतौर पर शुगर काफी अधिक होती है, इसलिए डायबिटीज़ के मरीज़ों को इन्हें पीने से पहले ध्यान देना चाहिए।

ये ठीक है कि फ्रूट जूस में काफी मात्रा में विटामिन और मिनरल्स होते हैं, लेकिन इन पोषक तत्वों के साथ-साथ अगर आपको ढेर सारी कैलोरीज़ भी मुफ्त में मिल रही है, तो आपको इन्हें सोच समझकर पीने की ज़रूरत है। इसीलिए, हम आपके लिए फ्रूट-जूस की कैलोरी का एक चार्ट लाए हैं, जिससे आप जानकारी ले सकते हैं कि जूस पीने से आप कितनी कैलोरी ले रहे हैं।

(एक ग्लास में कैलोरी)

  • औरेंज जूस – 24.6 कैलोरी
  • लेमन जूस – 53.7 कैलोरी
  • पाइनऐप्पल जूस – 73.8 कैलोरी
  • वॉटरमेलन जूस – 89.5 कैलोरी
  • स्वीट लाइम जूस – 107.5 कैलोरी
  • मिक्स फ्रूट जूस – 109.6 कैलोरी
  • शुगरकेन (गन्ना) जूस – 122.8 कैलोरी
  • स्ट्रॉबेरी जूस – 146.7 कैलोरी
  • ऐप्पल जूस – 196.7 कैलोरी
  • मैंगो जूस – 313.8 कैलोरी

आप देख सकते हैं कि इन सभी में लेमन और औरेंज जूस में सबसे कम कैलोरी है। इसलिए अगर आप वज़म कम कर रहे हैं तो इन्हें पियें।

टिप्स :

  • वेजिटेबल जूस पियें। ये न सिर्फ लो शुगर होते हैं, बल्कि इनमें ढेर सारी विटामिन और मिनरल भी होते हैं।
  • डिब्बे वाले पैक्ड जूस पीने से बचें, उनमें काफी शुगर होती है।
  • फ्रूट जूस से बेहतर विकल्प है फ्रूट यानी फल खाना। इससे शरीर की फाइबर की आवश्यकता पूरी हो जाती है।

(नोट – कैलोरी काउंट के लिए दुनिया का पहला इंडियन न्यूट्रीशन ट्रैकर HealthifyMe का इस्तेमाल किया गया है।)

मूल स्रोत – Revealed– The number of calories in your fruit juices

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत – Getty Images

 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source