जानिये आपके पसंदीदा परांठे में होती है कितनी कैलोरी

पनीर परांठे में होती है सबसे ज़्यादा कैलोरी!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:11 PM IST

Read this in English

गर्मागर्म आलू या गोभी का परांठा, उसपर थोड़ा मक्खन, साथ में ठंडा दही और थोड़ा सा अचार...बस! इससे ज़्यादा किसी को क्या चाहिए? लेकिन रुकिये। परांठें आमतौर पर हाई कैलोरी डिश होती है। इसे खाने के बाद आपको अच्छा खासा वर्कआउट करना पड़ सकता है।

अगर आप वज़न कम कर रहे हैं या फिर फिट रहने की कोशिश कर रहे हैं तो ज़रूरी है कि परांठे खाने से पहले उनकी कैलोरी की जानकारी हासिल कर लें। ताकि आप उसी हिसाब से अपनी डायट प्लान कर सकें। तो आइये जानें कुछ भरवां परांठों की कैलोरी के बारे में।

1 आलू परांठा = 201.1 कैलोरी

1 गोभी परांठा = 186.4 कैलोरी

1 मूली परांठा = 120 कैलोरी

1 मेथी परांठा = 90.7 कैलोरी

1 पनीर परांठा = 238.5 कैलोरी

1 मिक्स वेज परांठा = 186.5 कैलोरी

1 दाल परांठा = 171.5 कैलोरी

अगर आप आलू या पनीर परांठे के बड़े फैन है तो इसे अक्सर खाना आपके वज़न को बढ़ा सकता है। अगर आप मेथी या मूली का परांठा खाएंगे तो आपके लिए ज़्यादा अच्छा रहेगा। कोशिश करें कि परांठा खाएं तो साथ में मक्खन, घी, अचार और दाल मक्खनी न खाएं। प्लेन दही खाना अच्छा चुनाव रहेगा। ये परांठे का टेस्ट भी बढ़ाता है।

(कैलोरी HealthifyMe का इस्तेमाल करके कैलकुलेट की गई है। ये भारत का पहला न्यूट्रीशन ट्रैकर है।)

मूल स्रोत - Calorie count of your favourite parathas

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत -  Shutterstock

 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source