... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:11 PM IST
Read this in English
सैंडविच ऑल टाइम फेवरेट स्नैक है। इसे सुबह या शाम के नाश्ते में तो खाया ही जा सकता है। इसके अलावा, लंच बॉक्स में पैक करके ले जाया जा सकता है, किसी भी वक्त की हल्की भूख इससे मिटाई जा सकती है और बच्चे? बच्चे तो सैंडविच के दीवाने ही होते हैं। सैंडविच को अगर हेल्दी तरीके से बनाया जाए तो ये पूरा एक मील हो सकता है। लेकिन अगर आप अपनी कैलोरीज़ पर नज़र रखते हैं, और वज़न घटा रहे हैं तो सैंडविच खाने से पहले उसकी कैलोरीज़ को जानना बहुत ज़रूरी है। ध्यान रखें, सैंडविच में जितना चीज़ और बटर होगा, उसमें उतनी कैलोरी होंगी। वहीं, ब्राउन ब्रेड और वाइट ब्रेड से बने सैंडविच का कैलोरी काउंट अलग-अलग होगा। आइये जानते हैं कौन से सैंडविच में होती हैं कितनी कैलोरीज़। (इसे भी पढ़ें, जानिये अपने पसंदीदा फ्रूट-जूस की कैलोरी)
(कैलोरी प्रति पीस सैंडविच)
अब जब आपको सभी सैंडविच की कैलोरी के बारे में जानकारी हो चुकी है तो अगली बार कोई भी सैंडविच खाने से पहले एक बार ज़रूर सोच लें। कोशिश करें कि ऐसा सैंडविच खाएं जिसकी स्टफिंग हेल्दी हो। चॉकलेट सैंडविच खाने से बचें, इससे बेहतर एक टुकड़ा डार्क चॉकलेट खा लें। वो आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होगा।
(नोट – कैलोरी काउंट के लिए दुनिया का पहला इंडियन न्यूट्रीशन ट्रैकर HealthifyMe का इस्तेमाल किया गया है।)'
मूल स्रोत - Calorie count of different types of sandwiches
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत -Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।