... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:13 PM IST
Read this in English
चिप्स या दूसरे स्नैक्स खाने से कई गुना ज़्यादा बेहतर होता है नट्स और ड्राई फ्रूट्स खाना। ये सेहत के लिहाज़ से काफी अच्छे होते हैं। विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर ड्राई फ्रूट्स खाने से तुरंत एनर्जी मिलती है। लेकिन इन्हें खाने से पहले एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि ये भले ही कितने भी हेल्दी क्यों न हो, कैलोरी तो इनमें भी होती है। अगर आप अपना वज़न कम कर रहे हैं या किसी और वजह से आपको कैलोरी कम लेनी है तो आपको मालूम होना चाहिए कि जो ड्राई फ्रूट्स आप खा रहे हैं उसमें कैलोरी कितनी है।
काजू, किशमिश से लेकर अखरोट व अंजीर तक, सभी नट्स और ड्राइफ्रूट्स में अलग-अलग कैलोरी होती है। आइये जानते हैं इन सबका कैलोरी काउंट कितना है:
(कैलोरी प्रति एक पीस)
अगर आप हर रोज़ काफी मात्रा में नट्स और ड्राई फ्रूट्स खाते हैं, तो कोशिश करें कि कम कैलोरी वाले का ही चुनाव करें। अख़रोट में कैलोरी ज़्यादा है, इसलिए इसे पूरी तरह खाना बंद न कर दें। ये बहुत सी बीमारियों जैसे की हाइपरटेंशन, डायबिटीज़, दिल की बीमारी के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए इसे भी खाएं, लेकिन सीमित मात्रा में। ड्राई फ्रूट के मुकाबले नट्स में कम कैलोरी होती है। इसलिए उन्हें अपनी डायट में ज़्यादा लिया जा सकता है। खजूर में सबसे अधिक कैलोरी होती है, इसलिए उसे बहुत कम ही खाए। जिन लोगों को तुरंत एनर्जी के लिए अधिक कैलोरी चाहिए होती है, वो खजूर को प्राथमिकता दें।
(कैलोरी HealthifyMe का इस्तेमाल करके कैलकुलेट की गई है। ये भारत का पहला न्यूट्रीशन ट्रैकर है।)
मूल स्रोत – Find out the best dry fruit/ nut to eat while trying to lose weight
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत - Getty
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।