... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:14 PM IST
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
ओस्टियोपोरोसिस से बचने के लिये यह ज़रूरी है कि आप अपनी डायट एकदम संतुलित रखें। इस बीमारी से बचने के लिए सबसे ज़रूरी है कि आपके शरीर में कैल्शियम की कमी न हो। कैल्शियम आपके हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ ही आपको स्वस्थ्य भी रखता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि आपको रोजाना 1200 मिलीग्राम कैल्शियम की ज़रूरत होती है लेकिन हममें से अधिकतर लोग इसकी आधी मात्रा भी नहीं ग्रहण कर पाते हैं। इसके अलावा विटामिन डी, पोटैशियम और प्रोटीन भी आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिये ज़रूरी पोषक तत्व है।
वास्तव में डेयरी प्रोडक्ट्स, कैल्शियम के सबसे अच्छे स्रोत होते हैं। लेकिन अगर आप उत्तर भारतीय हैं और आपको नॉन-वेजिटेरियन डिशेज बहुत पसंद हैं तो न्यूट्रीशिनिस्ट डॉ प्रेमा कोडिकल आपके लिये पूरे दिन का डायट प्लान बता रही हैं।
ब्रेकफास्ट : 1 गिलास दूध के साथ 1 अंडा पराठा या पनीर पराठा या 1 कटोरी ओट्स दूध में बनाया हुआ
ब्रेकफास्ट और लंच के बीच का स्नैक : 1 सेब या संतरा
लंच : ताज़ी हरी सलाद, 2 फुल्के या राजगीरे का परांठा, 1 कटोरी ब्राउन राइस, 1 कटोरी सब्जी, 100 ग्राम ग्रिल्ड चिकन
शाम का स्नैक: 1 कटोरी मिक्स स्प्राउट्स या मुट्ठी भर सूखे मेवे खासकर बादाम,अखरोट,किशमिश और मूंगफली
डिनर : 1 कटोरी गरम तेल में तेजी से भुनी हुई सब्जियां, 1 पराठा, 1 कटोरी मेथी या पालक की सब्जी, 100 ग्राम अच्छी तरह पकी हुई मछली
कुछ और टिप्स :
अगर इस डाइट को अपनाने के बाद भी आपको कैल्शियम की कमी वाले लक्षण दिखते हैं तो आपको तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिये।
चित्र स्रोत : Shutterstock