इस आसान योग मुद्रा से होगी आपकी बॉडी डीटॉक्स

सीखिये योग की आसान हस्त-मुद्रा!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:13 PM IST

Read this in English

क्या आपको मालूम है कि आप सिर्फ सही तरीके से सांस लेकर भी अपने शरीर के 90 प्रतिशत टॉक्सिन्स यानी विषैले तत्व बाहर निकाल सकते हैं? ये वही विषैले तत्व हैं जो आपके शरीर के अंदर रहकर आपको कई तरह से बीमार करते हैं। सांस लेने की तकनीक के अलावा, कुछ ख़ास ऐसी मुद्राएं भी हैं जो आपके शरीर से इन विषैले तत्वों को आसानी से बाहर कर देती हैं। ऐसी ही एक मुद्रा है अपान मुद्रा। (इसे भी पढ़ें, नैचुरल तरीके से डिटॉक्स और वेट लॉस करें)

अपान मुद्रा आपकी आंखों, मुंह, कानों और नाक से अपशिष्ट पदार्थों को निकालकर आपके शरीर को डीटॉक्सीफाइ करती है। इस मुद्रा का अभ्यास करने से अन्यूरिया (यूरीन पास न होने की स्थिति) में भी राहत मिलती है। इसके अलावा, अगर आपको उल्टी, हिचकियां और घबराहट जैसी समस्याएं होती हैं तो भी ये मुद्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। इसे ब्लड प्रेशर कम करने और पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को ठीक करने के लिए भी जाना जाता है। इस मुद्रा के अभ्यास से लीवर स्वस्थ रहता है। इसलिए जिन लोगों को लीवर की समस्या बनी रहती है उन्हें नियमित रूप से इसका अभ्यास करना चाहिए।

अब जब एक मुद्रा से इतने लाभ हो रहे हों तो आप ज़रूर जानना चाहेंगे कि इसे करने का तरीका क्या है। आइये जानें अपान योग मुद्रा को करने का आसान तरीका।

  • सबसे पहले सुखासन में बैठ जाएं।
  • अपनी जांघों पर हथेलियां रखें। हथेलियां आसमान की तरह रूख किए हुए हों। अपनी सांस पर ध्यान लगाएं।
  • अब अपने अंगूठे को मध्यमा और अनामिका (middle and ring finger) से मिलाएं। अपनी तर्जनी और छोटी उंगली को इस दौरान सीधा रखें। ऐसा दोनों हाथों से करें।
  • इस मुद्रा को रोज़ 30-45 मिनट एक बार में करें। या फिर तीन बार में 10-15 मिनट के लिए भी इसका अभ्यास किया जा सकता है।
  • इस मुद्रा को किसी भी समय जगह पर किया जा सकता है। लेकिन सुबह-सवेरे इसे करने का सबसे ज्यादा फायदा मिलता है।

सावधानी

अगर आप वो इंसान है जिसमें वात और कफ़ दोनों से प्रभावित हैं, तो आपको ये मुद्रा कम करनी चाहिए।

मूल स्रोत –Detox your body with this simple yoga mudra

अनुवादक –Shabnam Khan

चित्र स्रोत – Getty Images

 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source