... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:16 PM IST
Read this in English
अनुवादक – Shabnam Khan
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस ज़रीन ख़ान ने हाल ही में अपनी फेसबुक पोस्ट पर एक ऐसा कन्फेशन किया है जिससे उनके फैन्स काफी हैरान हुए। दरअसल जरीन ने अपने वेट लॉस और बॉडी इमेज समस्याओं के बारें में लिखा है। न सिर्फ इतना, बल्कि उसके साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की है जिसे देखकर ये पहचान करना मुश्किल है।
ज़रीन की आज की फिटनेस और बॉडी शेप को देखकर लगता है कि वो जिम का एक दिन भी मिस नहीं करती होंगी। साथ ही अपनी डायट का बहुत ख्याल रखती होंगी। वैसे खबरों की मानें तो बॉलीवुड में कदम रखने से पहले वो तकरीबन 100 किलो की थीं।
उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर दो बहुत पुरानी तस्वीरे शेयर की हैं, जिनमें उनका वजन काफी ज्यादा नजर आ रहा है। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा है कि उन्हें इतना ज्यादा वजन घटाने के लिए खुद पर गर्व है। हालांकि उन्होंने ये बात भी साफ की है कि वो अपने आपको किसे से कम नहीं समझती थी। हम सभी के शरीर में कोई न कोई कमी होती है, हर कोई अपने लुक से खुश नहीं होता। इससे हम असुरक्षित महसूस करने लगते हैं और हमारा आत्मविश्वास कम होता है।
अगर किसी इंसान का वज़न ज्यादा है तो उस इंसान का कॉन्फिडेंस कम है या उसे अपने शरीर की वजह से शर्मिंदगी होती है। ये उसपर निर्भर करता है कि वो अपने शरीर से क्या चाहता है और कैसा दिखना पसंद करेगा।ज़रीन ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि इतनी मोटी होने के बावजूद उन्होंने लोगों के कमेंट या राय को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया।
ज़रीन ने ये भी बताया कि वजन कम करने का फैसला उन्होंने इसलिए नहीं किया क्योंकि उन्हें बॉलीवुड में आना था या उन्हें कोई खास लुक चाहिए था। बल्कि इसलिए किया, क्योंकि वो हल्का महसूस करना चाहती थी। उनका ये सफर आसान नहीं था, इसलिए अब उन्होंने अपने आपको और ज्यादा पसंद करना शुरू कर दिया। वो कहती हैं कि फिटनेस अब जिंदगी जीने का एक तरीका बन गया है।
अगर आप इतना ज्यादा वज़न घटाते हैं, जितना ज़रीन ख़ान ने घटाया है तो आपके सामने स्ट्रेच मार्क्स से निपटने की बड़ी चुनौती होती है। वो भी तब, जब आप बॉलीवुड में हों और आपको स्क्रीन पर आना हो। लेकिन ज़रीन कहती है कि उन्हें अपने स्ट्रेच मार्क्स की वजह से शर्म नहीं आती। उन्होंने उन्हें छिपाने की कोशिश भी नहीं की। बल्कि वो अपने स्ट्रेच मार्क्स सबको दिखाती हैं और उन धारियों के कारण खुद को शेरनी जैसा महसूस करती हैं।
ज़रीन की ऑरिजनल फेसबुक पोस्ट यहां पढ़ें -
Came across these pics of mine from school and college days. (White one was in std 9th & pink one was right after my std... Posted by Zareen Khan on Monday, 4 April 2016
चित्र स्रोत: Zareen Khan/Facebook