
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 13, 2020 10:56 AM IST
हुला हूपिंग (Hula Hooping Benefits) न केवल मज़ेदार है बल्कि यह फिट रहने का एक आसान तरीका भी है। हममें से सभी लोगों ने कभी न कभी हुला हूपिंग की है, और अगर आपने कभी ट्राई नहीं किया तो आपको यह पता होगा कि इसमें पारंगत होने के लिए आपको कुछ दिनों तक इसकी प्रैक्टिस करनी होगी। हुला हूपिंग (Hula Hooping Benefits) को केवल बच्चों की चीज़ न मानें। हुला हूपिंग आपकी बॉडी को टोनअप करने का अच्छा तरीका है। तो चलिए हम बताते हैं कि हुला हूपिंग आपको वेट लॉस में कैसे मदद करता है और कैसे बनाता है आपको फिट।
अक्सर, आपने सुना होगा कि लोग कहते हैं, मैं जिम में क्रंचेस और लोअर बॉडी से जुड़ा वर्कआउट करके पूरी तरह थक जाती हूं। मैं ट्रेडमिल पर दौड़ती भी हूं जो बेकार और बोरिंग लगता है। ऐसे ही लोगों के लिए हुला हूपिंग की सलाह दी जाती है। यह एक ग्रुप एक्टिविटी जैसी होती है। जिसमें, परिवार के सभी लोग, और हर उम्र के लोग हिस्सा ले सकतें। इसमें, बोर होने का सवाल नहीं उठता, क्योंकि यह एक मज़ेदार एक्सरसाइज़ है। जिसे, लोग एन्जॉय कर सकते हैं। तो, हर वो इंसान जिसे जिम जाना पसंद नहीं। वह एक बार हुला हूपिंग के बारे में सोच सकता है या इसे ट्राई कर सकता है। (Hula Hooping Benefits)
अगर आप अपना बेली फैट घटाने की कोशिश में क्रंचेस और कार्डियोएक्सरसाइज़ेस कर रहे हैं, तो रोज़ाना बस 15-20 मिनट हुला हूपिंग से आपको तेज़ और बेहतर परिणाम दिख सकते हैं। हुला हूपिंग से जहां आपके पेट के मसल्स का अच्छा वर्कआउट हो जाता है। वहीं आप संतुलन के लिए अपनी रीढ़ का और रिंग को सरकने से बचाने के लिए अपनी कमर का भी इस्तेमाल करते हैं।
Weight Loss Natural Food: नैचुरल वेट लॉस के लिए खाएं तरबूज़, जानें कैसे है यह वजन घटाने में मददगार ।
Raw Food Diet: रॉ फूड डायट है वेट लॉस का एक पॉप्युलर तरीका, जानें क्या हैं इसके फायदे और नुकसान ।