... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:13 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
सर्दियों में लोग को खुद को गर्म रखने के लिए तमाम तरह के जतन करते हैं। मोटे कपड़े पहनना, घंटों कंबल या रजाई में बैठे रहना, गर्म खाना और बार-बार चाय-कॉफी पीते रहना इसमें शामिल है। ज्यादा चाय-कॉफी पीने से शरीर में बड़ी मात्रा में कैफीन जमा होता है, जो कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसके बजाए आप ऐसे फूड क्यों ट्राई नहीं करते, जिनसे आपको ऊर्जा के साथ-साथ शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में भी मदद मिले। जी हां हम बात कर रहे हैं बाजरे और रागी (Finger millet) के बारे में। फिटनेस एक्सपर्ट रूजूता दिवाकर आपको बता रहे हैं कि ये हेल्दी फूड सर्दियों के दौरान आपको कैसे गर्म और ऊर्जावान रखते हैं। पढ़ें- बाजरे और कद्दू की रोटी – हेल्दी रेसिपी
बाजरा ही क्यों
दिवाकर के अनुसार, सर्दियों का मौसम बाजरे की रोटी खाने का सबसे बेहतर समय होता है। बाजरे की रोटी खाने से आप गर्म रहेंगे और आपको ठंड से राहत मिलेगी। सबसे बड़ी बात कि बाजरे की रोटी से आपको भरपूर ऊर्जा मिलेगी। ये स्टार्च का (starch) का अच्छा स्त्रोत होता है। स्टार्च के कारण बाजरा आपको लंबे समय तक ऊर्जावान रखता है और भूख नहीं लगने देता। इसके अलावा बाजरा आयरन और कैल्शियम का भी मुख्य स्त्रोत है। बाजरे की रोटी को गुड़ के साथ खाने से भारी मात्रा में आयरन और कैल्शियम मिलती है।
नाचनी या रागी की रोटी
दिवाकर के अनुसार, ठंड से बचने के लिए आपको रागी का भी सेवन करना चाहिए। रागी आपके सिस्टम को वार्म रखता है। जब बात कैल्शियम की मात्रा की होती है, तो इस खाद्य पदार्थ को कोई मात नहीं दे सकता है। सर्दियों में शरीर को अतिरिक्त पोषण की ज़रूरत होती है। ये फूड पोषक तत्वों को अवशोषित करने और मसल्स के टिशू के निर्माण में मदद करता है। अब ठंड से बचने के लिए आपको गलत खानपान की ज़रूरत नहीं है। बाजरा और रागी की रोटी को लहसुन की चटनी के साथ खाएं और ठंड को बाय-बाय कहें।
चित्र स्रोत - Shutterstock