... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:16 PM IST
Read this in English
अनुवादक – Shabnam Khan
जब भी मैं वर्कआउट में ज्यादा मेहनत करता हूं तो मुझे उल्टी जैसा महसूस होता है। मैं जानना चाहता हूं कि क्या ऐसा मेरी डायट की वजह से हो रहा है? इससे बचने के लिए मुझे क्या खाना चाहिए और क्या करना चाहिए?
फिटनेस के लिए जुनूनी लोग मतली और उल्टी महसूस होना अच्छा मानते हैं। उनके हिसाब से ऐसा तब महसूस होता है जब किसी ने काफी मेहनत से वर्कआउट किया हो। क्रॉस-फिटर्स (CrossFitters) का तो मैस्कट है जिसे ‘प्यूकी दि क्लाउन’ कहते हैं, जो उसके लिए होता है जिसने इतनी मेहनत की, कि उसे उल्टी आ गई। हालांकि ये हेल्दी तरीका नहीं है। एक्सरसाइज़ करने के बाद अच्छा महसूस होना चाहिए।
फ्लाइट लेफ्टिनेंट और फिटनेस ट्रेनर अक्षय चोपड़ा ने हमसे एक मज़ेदार अनुभव बांटा। ‘जब मैंने अपना फिटनेस फेसिलिटी खोला तो मुझे बहुत से लोगों को ऐसे तौर तरीके समझाने पड़े, जो उन्होंने पहले इस्तेमाल नहीं किए थे। इन तरीकों से कई हाई इंटेसिटी ट्रेनिंग वर्कआउट डिज़ाइन किए गए थे। 10 में से 7 लोग 10-20 मिनट में ही मतली और बेहोशी जैसा महसूस करने लगते थे। इनमें वो लोग भी थे जिन्होंने 1-2 साल जिम ट्रेनिंग की थी। इसका कारण था कि उन्हें ये नहीं मालूम था कि हाई इंटेसिटी वर्कआउट क्या होता है, और वर्कआउट से पहले और बाद में क्या खाना पीना चाहिए।’
वो कहते हैं कि खाली पेट वर्कआउट करना खतरनाक हो सकता है और ऐसा करने से बचना चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘किसी भी तरह का हाई इंटेन्सिटी वर्कआउट जैसे कि स्प्रिंट्स, वेट ट्रेनिंग, हाई इंटेन्सिटी इंटरवल ट्रेनिंग, बूट कैंप वर्कआउट आदि के लिए एनर्जी की जरूरत होती है, जैसे कि कार्बोहाइड्रेट।बहुत से लोगों की आदत होती है कि वो खाली पेट जिम आते हैं, जब वो हेवी वर्कआउट करते हैं तो उनके शरीर में एनर्जी नहीं बचती और ब्लड शुगर लेवल गिर जाता है। सबसे पहले एनर्जी मस्तिष्क में जानी रूकती है।इसे हाइपोग्लाइसेमिया कहते हैं। वर्कआउट से पहले ब्लैक कॉफी और फल लें। कार्बोहाइड्रेट आपको एनर्जी देगा और कैफीन फोकस बढ़ाएगा। साथ ही, ऐमरजेंसी के लिए बैग में स्पोर्ट्स ड्रिंक भी रखें।’
चित्र स्रोत – Shutterstock