गर्मियों में वर्कआउट के दौरान किस तरह के कपड़े पहनें?

वर्कआउट के दौरान ढीले-ढाले कपड़े पहनने चाहिए!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:16 PM IST

Read this in English.

अनुवादक: Mousumi Dutta

गर्मी का मौसम शुरू हो रहा है फिर से पसीना और तेज धूप की जलन। ऐसे वक्त ऐसा कुछ न करें जिससे आपके एक्सरसाइज़ करने की आदत पर कोई फर्क पड़े। यानि आप वर्कआउटकरने के पहले ऐसे कपड़ों को चयन करें जिसको पहनने से आप बड़े ही आराम से गर्मी के दिनों में भी एक्सरसाइज़ कर सके। आपके मदद के लिए दिल्ली की स्पोर्टवियर डिजाइनर नेहा रहेज़ा कुछ टिप्स दे रही है, चलिये इनके बारे में जानते हैं-

• जब गर्मी बढ़ने लगे तब आप रनिंग क्लॉथ पहनें जिससे आप फ्रेश और आरामदायक महसूस करें। इसलिए कैपीलीन या पॉलिप्रोपाइलीन फेब्रिक वाले कपड़े पहने जो आपके शरीर के नमी को आसानी से सोख लें। इससे आप लाइट महसूस करेंगे और गर्मी ज्यादा नहीं लगेगी।

• वर्कआउट के दौरान ऐसे सूती कपड़े न पहनें जो पसीने को सोखकर भिगे ही रहें और त्वचा से सटे हुए रहें। हाँ, प्लास्टिक या रबर बेस्ड मैटरियल के कपड़े कभी भी न पहनें इससे बॉडी का तापमान हद से ज्यादा बढ़ जाता है।

• गर्मी के दिनों में आप ढीले-ढाले और आरामदायक कपड़े पहनें। बैगी टाइप पैन्ट पहनकर आप साइकिल आराम से नहीं चला पायेंगे। कैपरी, स्लिम-फिटिंग लॉग पैंट और शॉर्ट पहनें। लॉंग स्लिव वाला टी शर्ट पहनने की गलती न करें इससे आपको आराम नहीं मिलेगा।

• घुटनों तक का पॉलिएस्टर बॉटम योगाभ्यास या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के लिए ठीक रहता है। घुटनों तक होने के लिए आप अच्छी तरह से स्ट्रेच भी कर पायेंगे। ऐसे मैटेरियल वाले चीज पहनने से आप 40 डिग्री सेल्सियस में भी ठंडे रह पायेंगे और अच्छी तरह से सांस ले पायेंगे।

• गर्मी में आप सॉफ्ट और लाइट रनिंग शू पहनें। जूते में भीतर के किनारे में समतल फोम होना चाहिए ताकि कोई चोट न लगे।

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source