उपवास से पहले और बाद में खाएं ये चीज़ें

कहीं आप उपवास करके खुद को बीमार तो महसूस नहीं करते?

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 12:11 PM IST

पूजा का समय हो या तीज या करवा चौथ का अवसर महिलाएं उपवास तो करती ही हैं। कुछ महिलाएं तो इन सारे अवसरों पर निर्जला व्रत करती हैं, जबकि पूरे गृहस्थी का भार उनके कंधे पर ही होता है। ऐसे में वे अगर अपने खान-पान पर ध्यान न दें तो सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ सकता है। वैज्ञानिक या स्वास्थ्य के दृष्टि से देखे तो व्रत करना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। इससे शरीर में जल की मात्रा कम हो जाती है, ब्लड-प्रेशर लो हो सकता है या डिहाइड्रेशन के कारण थकान और चक्कर भी आ सकती है।

अगर व्रत या उपवास रखकर भी खुद को फिट और फाइन रखना है तो अपने खान-पान पर पहले ध्यान दें। निर्जला व्रत करने के पहले अपने डायट में उन चीजों को शामिल करें जो आपको इम्युनिटी पावर को बढ़ाकर एनर्जी लेवल को ठीक रखें।

आहार विशेषज्ञ दीपशिखा अग्रवाल  के अनुसार  व्रत रखने के पहले आप अपनी डायट में इन चीजों को शामिल करें ताकि आपका शरीर हाइड्रेट रहे-

• उपवास के पहले बादाम और अखरोट खायें जिससे कि आपके शरीर का इम्युनिटी लेवल बना रहें।

• फलों में खरबूज और तरबूज खायें क्योंकि इससे शरीर में जल की मात्रा संतुलित रहती है और डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है।

आंवले का मुरब्बा खाने से खाली पेट रहने से एसिडिटी की समस्या नहीं होती है और थकान महसूस नहीं होता है।

• अपनी डायट में कीवी को भी शामिल कर सकते हैं जो आपके शरीर के प्रतिरोधी क्षमता को बढ़ाने में मदद करती है लेकिन डाइबीटिक रोगी इसका सेवन न करें।

• आप खाने के बाद दही भी खा सकते हैं जिससे पेट संबंधी कोई समस्या नहीं होगी।

• जीरा पानी को पीना न भूलें क्योंकि ये एसिडिटी के समस्या से बचाता है। सिर्फ उपवास के समय नहीं बल्कि नियमित रूप से लेने की भी आदत डालनी चाहिए। इसको बनाने के लिए एक गिलास पानी में जीरा पाउडर डालकर पाँच मिनट तक उबालकर जीरा पानी बना लें।

गुड़ में आयरन होता है जो आपको दिन भर काम करने के लिए एनर्जी से भरपूर रखने की क्षमता रखता है।

• व्रत के दौरान या व्रत के पहले नारियल पानी पीने से शरीर को एनर्जी तो मिलती ही है साथ ही शरीर हाइड्रेट भी रहता है।

वैसे तो डाइबीटिक लोगों को व्रत करने से बचना चाहिए लेकिन अगर व्रत करना ही है अपने डायट का सिलेक्शन बहुत ध्यान से करना ज़रूरी होता है।

डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए अपनी डायट का चुनाव करना मुश्किल हो जाता है, वो इनका ख़्याल रखें-

• डाइबीटिक मरीज़ अपने डायट में आलमंड और वालनट तो ले ही सकते हैं।

• दूधी या लौकी का सब्जी बनाकर खा सकते हैं क्योंकि ये आपके शरीर में जल की मात्रा को कम होने नहीं देता है। साथ ही पेट को शांत रखता है।

• छांस और दही भी खा सकते हैं।

ये तो उपवास के पहले डायट की बात हुई लेकिन सवाल यह है कि क्या उपवास के अगले दिन भी एकदम सब कुछ खाना शुरू करना सेहत के नजर से ठीक होता है? जवाब़ है, नहीं। क्योंकि उपवास के बाद सब कुछ खाना शुरू कर देने से पेट की समस्या हो सकती है। इसलिए उपवास के अगले दिन खट्टे फल न खायें इससे एसिडिटी होने की पूरी संभावना होती है।

• खाने की शुरूआत एक बाउल पपीता या फल खाकर करनी चाहिए। डाइबीटीज़ के रोगी भी इस फल का सेवन कर सकते हैं।

• फल खाने के एक घंटा बाद ऐसा भोजन करें जो आसानी से हजम हो जाये, जैसे दलिया या राजगीरे की रोटी आदि।

• दीपशिखा अग्रवालका कहना है कि अक्सर लोग उपवास के बाद साबुदाना की खिचड़ी खाते है लेकिन यह डाइबीटिक मरीज़ों के लिए अच्छा नहीं होता है क्योंकि इसमे ग्लिसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है।

इन बातों का ध्यान रखें और उपवास को स्वस्थ तरीके से पूर्ण करें।

चित्र स्रोत:  Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source