... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:14 PM IST
Read this in English
अनुवादक – Shabnam Khan
मुझे इस बात की जानकारी है कि खाली पेट एक्सरसाइज़ नहीं करनी चाहिए। लेकिन ये नहीं मालूम कि क्या खाना या पीना सही रहेगा? सुबह वेट ट्रेनिंग से पहले मैं एक ग्लास दूध को बोर्नविटा या प्रोटीनएक्स के साथ पीता हूं, तो क्या ये सही है? कृपया बताएं।
आपकी बात बिल्कुल ठीक है। सुबह खाली पेट किसी को भी वर्कआउट नहीं करना चाहिए, इससे थकान और कमज़ोरी महसूस होती है। ठीक तरीके से वर्कआउट करने के लिए भी आपको एनर्जी की ज़रूरत होती है। लेकिन क्या सिर्फ एक ग्लास दूध पीना इसके लिए काफी रहेगा? (मसाला दूध की रेसिपी पढ़ें यहां से)
सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर विनोद चन्ना जिन्होंने जॉन अब्राहम और शिल्पा शेट्टी जैसे स्टार्स को ट्रेंड किया है, की राय इसपर अलग है। उनके मुताबिक, ‘दूध के अलावा, आपको कुछ ऐसा खाना चाहिए जिसमें कार्बोहाइड्रेट हो, ताकि आपको एनर्जी मिल सके। आपको हेवी ब्रेकफास्ट करने की जरूरत नहीं है। दूध के साथ एक केला या सेब भी काफी रहेगा।’
एक 100 ग्राम के सेब में 14 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है, जबकि इतने ही केले में 23 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। 100 एमएल दूध में सिर्फ 5 ग्राम कार्बोहाइड्रेट ही होता है।
कई लोगों को लगता है कि अगर वो ब्रेकफास्ट नहीं करेंगे, तो उनका वज़न जल्दी कम होगा। जबकि ये महज़ एक गलतफहमी है। एक मिथक है। कई अध्ययनों में ये बात सामने आ चुकी है कि ब्रेकफास्ट न करने से आपको दिनभर भूख लगती है और ऐसे में आप दिनभर अधिक शुगर वाली चीज़ें खा सकते हैं, जिससे कि वज़न बढ़ने के ज्यादा चांस बन जाते हैं। दरअसल, नाश्ता दिन का सबसे जरूरी मील होता है, आपको इसके साथ समझौता बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
चित्र स्रोत - Shutterstock