... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:34 PM IST
आज तक आपके नानी-दादी से ये तो सुना ही होगा कि तांबे के बर्तन में पानी पीनेया सुबह खाली पेट गुनगुना गर्म पानी पीने से बहुत सारे स्वास्थ्यवर्द्धक फायदे होते हैं लेकिन क्या आपने जीरा पानी के बारे में सुना है! जीरा पानी इतना पौष्टिकता से भरपूर होता है कि ये पाचन शक्ति को बेहतर बनाने के साथ-साथ वज़न घटाने और इम्युनिटी को बढ़ाने में बहुत सहायता करता है। डॉ. नेहा सांवल्का, न्यूट्रिशनिस्ट और डायटिशियन, मुम्बई ने बहुत सारे स्वास्थ्यवर्द्धक फायदे को बारे में बताया है। साथ ही उन्होंने इसको बनाने और स्टोर करने का सही तरीका भी बताया है।
पाचन शक्ति या डाइजेस्शन को बनायें बेहतर- अगर आपको रोज बदहजमी हो जाती है तो आप एन्टासिड लेकर थक गए हैं तो जीरा पानी सबसे अच्छा विकल्प है आपके लिए। ये न सिर्फ आपके डाइजेस्शन की प्रक्रिया को बेहतर बनाता है बल्कि एसिडिटी, गैस, मॉर्निंग सिकनेस और मतली में भी राहत दिलाता है।
वाटर रिटेनशन में दिलाये राहत- वाटर रिटेनशन होने का सबसे बड़ा कारण हद से ज्यादा मात्रा में नमक लेना और कम पानी पीना होता है। इसलिए एक गिलास जीरा पानी पीने से पोटाशियम की मात्रा मिलती है जो वाटर रिटेनशन की समस्या के लिए असरदार रूप से काम करता है।
इम्युनिटी बढ़ाने में करे मदद- आप ये जानकर आश्चर्य में पड़ जायेंगे कि जीरा में न सिर्फ पोटाशियम होता है बल्कि उसमें आयरन होता है जो इम्युन सिस्टेम को सही तरह से काम करने में मदद करता है। जीरा में एन्टीऑक्सिडेंट्स होने के कारण ये फ्री रैडिकल्स से लड़कर इंफेक्शन होने के खतरे को कम करता है।
एनिमिया को ठीक करने में करें मदद- अगर आप आयरन की कमी से जुझ रहे हैं तो डायट में आयरन से भरपूर डायट लें। आप दिन भर जीरा पानी को चाय की तरह चुस्की लेते हुए लें।
ब्लड प्रेशर को करें कंट्रोल- जीरा पानी में पोटाशियम भरपूर मात्रा में रहने के कारण वह शरीर के फ्लूइड और इलेक्ट्रोलाइट को बैलेंस करने में मदद करते हैं। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर हैं तो आप हर दिन खाली पेट जीरा पानी पियें इससे आपको फायदा पहुँच सकता है। जीरा में जो मिनरल रहता है वह हार्ट रेट को मेन्टेन करता है जिसके कारण हार्ट का फंक्शन बेहतर तरीके से हो पाता है।
वज़न को घटाने में करता है मदद- शायद आपको पता नहीं कि ऐसे बहुत से नैचुरल ड्रिंक हैं जो वज़न घटाने में सहायता करते हैं। जीरा पानी पीने से न सिर्फ मेटाबॉलिज्म बढ़ती है बल्कि इसमें जो फाइबर होता है वह देर तक पेट को भरा रखता है। यहां तक ये शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में भी मदद करता है जो वेट लॉस में बहुत मदद करता है।
स्किन को निखारने में करता है मदद- जीरा पानी का एन्टीऑक्सिडेंट्स गुण फेस के एक्ने और पिंपल्स से राहत दिलाने में सहायता करते हैं। जीरा पानी स्किन को न सिर्फ पौष्टिकता देते है बल्कि इससे चेहरे पर अलग ही ग्लो आ जाती है।
जीरा पानी बनाने का तरीका
एक लीटर पानी में दो बड़े चम्मच जीरा डालकर 4 से 5 मिनट तक उबालें। जब उसका रंग बदलने लगे तो आंच पर से उतार दें। ठंडा हो जाने के बाद जीरा पानी को छान लें। आप दिन भर गुनगुना गर्म जीरा पानी थोड़ा-थोड़ा करके पी सकते हैं।
डॉ. नेहा सांवल्का का कहना है कि जीरा पानी बनाने के लिए हमेशा कच्चा जीरा का इस्तेमाल करें न कि भूना हुआ जीरा क्योंकि जीरा को भूनने से उसकी पौष्टिकता कम हो जाती है। उसी तरह इस ड्रिंक को बनाने के लिए जीरा पाउडर का इस्तेमाल न करें। इसको हमेशा फ्रेश बनाकर दिन भर पीना अच्छा होता है और इसको कभी भी फ्रिज में न रखें। ज्यादा से ज्यादा एक दिन तक स्टोर करके रख सकते हैं।
Read this in English.
अनुवादक: Mousumi Dutta
चित्र स्रोत: Shutterstock.